सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   BJP Headquarter stopped using single use water bottles, replaced with steel jug and paper cup

भाजपा मुख्यालय में भी बंद हुआ प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल, स्टील जग और पेपर कप ने ली जगह

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 02 Sep 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
BJP Headquarter stopped using single use water bottles, replaced with steel jug and paper cup
bjp office
विज्ञापन

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लग गया है। पार्टी के सभी नेताओं के कक्ष में स्टील के जग और पेपर के कप रख दिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल वे पानी पीने के लिए करेंगे। कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों के लिए भी कार्यालय की कुछ जगहों पर मशीनें लगा दी गई हैं। पार्टी की तरफ से यह आदेश रविवार को ही जारी कर दिया गया था, लेकिन साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सोमवार से इस आदेश का असर दिखाई दे रहा है।

Trending Videos

दो अक्टूबर से अभियान

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश से एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल को खत्म करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्टूबर से पहल शुरू करने का फैसला लिया है। ऐसे में यह बहुत स्वाभाविक है कि पार्टी प्रधानमंत्री के स्वप्न को साकार करने में अपनी भूमिका निभाए। यह बदलाव इसी संदर्भ में दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने की थी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से देश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने की अपील की थी। उनकी इस अपील का असर केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों, विभागों और अन्य संस्थानों में देखने को मिल रहा है। इन संस्थाओं में प्लास्टिक की बोतलों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

रेलवे भी आया आगे

वहीं रेलवे ने भी ट्रेनों में प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। खाने-पीने के सामानों की पैकिंग के लिए भी प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed