फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader MA Naqvi criticized Union Minister Bittu over terrorist remarks against Rahul Gandhi

BJP: 'यह भाजपा की संस्कृति के खिलाफ', राहुल को आतंकवादी कहने पर नकवी ने अपनी ही पार्टी के मंत्री की आलोचना की

Tue, 17 Sep 2024 12:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 12:23 AM IST
सार

राहुल गांधी के खिलाफ 'नंबर एक आतंकवादी' की टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'यह न तो भाजपा की संस्कृति है और न ही हमारे देश की। हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और विरोधी हो सकते हैं, लेकिन इस तरह की बातें करना और ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना गलता है।'

विज्ञापन
BJP leader MA Naqvi criticized Union Minister Bittu over terrorist remarks against Rahul Gandhi
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी। - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा की गई 'नंबर एक आतंकवादी' की टिप्पणी की भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आलोचना की है। नकवी ने सोमवार को कहा कि बिट्टू की टिप्पणी भाजपा की संस्कृति के खिलाफ है। 

विज्ञापन


अमेरिका दौरे के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत में सिखों की स्थिति के बारे में बयान दिया था, जिस पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने बिहार के भागलपुर में रविवार को एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बम बनाने वाले उनका समर्थन कर रहे हैं तो वह भी 'नंबर एक आतंकवादी' हैं। रेल राज्य मंत्री बिट्टू हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के समारोह में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


बिट्टू के बयान को लेकर भाजपा नेता नकवी से पूछने पर उन्होंने कहा, 'यह न तो भाजपा की संस्कृति है और न ही हमारे देश की। हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और विरोधी हो सकते हैं, लेकिन इस तरह की बातें करना और ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना गलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




भागलपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बिट्टू ने कहा था कि गांधी अपना ज्यादातर समय देश से बाहर बिताते हैं और उनके दोस्त और परिवार वहीं हैं। बिट्टू ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं करते, क्योंकि वह विदेश जाते हैं और भारत के बारे में नकारात्मक बातें कहते हैं। मुझे लगता है कि वह हिंदुस्तानी नहीं हैं।'

बिट्टू ने कहा, 'जब ऐसे लोग, जो बम बनाने में भी विशेषज्ञ हैं, राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं, तो वह देश के नंबर एक आतंकवादी हैं। वह अलगाववादियों की तरह बात कर रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए इनाम मिलना चाहिए क्योंकि वह देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।'

बिट्टू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले मुसलमानों का इस्तेमाल करने की कोशिश की। जब ऐसा नहीं हुआ तो वह अब सिखों को विभाजित करने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed