फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp mahila morcha Roop Kumari Chaudhary ncw angomcha bimol akoisam jnu harassment controversy

अकोइजम की बढ़ीं मुश्किलें: भाजपा महिला मोर्चा एनसीडब्ल्यू को देगा ज्ञापन, कांग्रेस सांसद पर क्या हैं आरोप?

Wed, 14 Oct 2026 01:38 PM IST
अमन मौर्या एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 14 Oct 2026 01:38 PM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया राहटकर से मिलकर कांग्रेस सांसद अकोइजम के खिलाफ जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करेगा।

विज्ञापन
bjp mahila morcha Roop Kumari Chaudhary ncw angomcha bimol akoisam jnu harassment controversy
भाजपा महिला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया के. राहटकर से मुलाकात करेगा और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ( जेएनयू ) की 11 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपेगा। इस प्रतिनधिमंडल की अगुवाई महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद रूप कुमारी चौधरी कर रही हैं। प्रतिनिधिमंडल का यह कदम अकोइजम के खिलाफ लगे आरोपों और यौन उत्पीड़न की रोकथाम ( पीओएसएच ) ढांचे के तहत जांच के बाद विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें सेवा से बर्खास्त करने के फैसले को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच आया है। जेएनयू ने आरोपों की जांच के बाद अपनी आंतरिक समिति द्वारा कड़ी सजा की सिफारिश के मद्देनजर नौ अक्तूबर को अकोइजम को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मोदी हमेशा पीएम नहीं रहेंगे': अमित शाह के बयान पर संजय राउत का बड़ा दावा, एसआईआर पर यूबीटी सांसद क्या बोले?
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने क्या कहा?
हालांकि, अकोइजम ने आरोपों से इनकार किया है और जांच में प्रक्रियात्मक खामियों का आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्हें जांच रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई, जो उनके अपील के अधिकार का प्रयोग करने के लिए आवश्यक थी। उन्होंने पीओएसएच अधिनियम की धारा 16 के तहत गोपनीयता प्रावधानों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है और दावा किया है कि उनकी पहचान समय से पहले उजागर कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब दर्ज हुआ मामला?
दिल्ली पुलिस ने 11 अक्तूबर को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में जेएनयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच जारी है। इस बीच भाजपा की महिला नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज और मालविका देवी, राज्यसभा सांसद एस. फांगनोन कोन्याक और गीता शाक्य और वरिष्ठ भाजपा नेता रेखा शर्मा शामिल थीं।

ये भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर बोले: भारत मिडिल पावर नहीं, बल्कि 'पावर इन द मिडिल'; अपने हितों के हिसाब से बनाएगा नीतियां

भाजपा ने शीर्ष कांग्रेस नेताओं पर क्या आरोप लगाए?
भाजपा ने इस मामले पर कांग्रेस नेतृत्व की प्रतिक्रिया की बार-बार आलोचना की है, वहीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पार्टी पर महिलाओं की सुरक्षा के मामले में दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर सवाल उठाते हुए देवी ने पूछा कि पार्टी ने अकोइजम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed