{"_id":"6916698fe732a4481403e3f5","slug":"bjp-may-get-a-new-president-before-winter-session-election-schedule-likely-to-be-released-next-week-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: शीत सत्र से पहले भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष, अगले हफ्ते चुनाव कार्यक्रम जारी होने की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: शीत सत्र से पहले भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष, अगले हफ्ते चुनाव कार्यक्रम जारी होने की संभावना
Fri, 14 Nov 2025 04:58 AM IST
लव गौर
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: लव गौर
Updated Fri, 14 Nov 2025 04:58 AM IST
सार
पार्टी सूत्रों के मुताबिक नए अध्यक्ष पद के लिए पहले ही कई दौर की चर्चा हो चुकी है। संघ और भाजपा ने अपने अपने स्तर पर नेताओं की राय जानी है। शुक्रवार को बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अंतिम विमर्श होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा में हलचल बढ़ेगी। पार्टी की योजना एक दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले नए राष्ट्रीयअध्यक्ष का चुनाव कराने, कई प्रदेशों में अध्यक्षों और जरूरी फेरबदल पर मुहर लगाने की है।
इस क्रम में 20 नवंबर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। चर्चा है कि निकट भविष्य में संघ और भाजपा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी अरुण कुमार की जगह सह सर कार्यवाह अतुल लिमये को मिलेगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक नए अध्यक्ष पद के लिए पहले ही कई दौर की चर्चा हो चुकी है। संघ और भाजपा ने अपने अपने स्तर पर नेताओं की राय जानी है। शुक्रवार को बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अंतिम विमर्श होगा।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि अब तक की योजना के मुताबिक चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह कर दी जाएगी। इस दौरान यूपी समेत कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षोंं की नियुक्ति और जरूरी बदलाव पर भी अंतिम सहमति बना ली जाएगी। चूंकि नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद केंद्रीय संगठन में भी बदलाव होने हैं।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस में बढ़ा ‘लेफ्ट टर्न’: भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के जवाब में बदला पार्टी का रुख; बोले शशि थरूर
लिमये को मिल सकती है नई भूमिका
सूत्रों के मुताबिक संघ और भाजपा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी लिमये को दी जा सकती है। इस संबंध में संघ की हाल ही में जबलपुर में हुई बैठक में विमर्श हुआ था। लिमये ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी संभालते हुए भाजपा की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।