{"_id":"653f9b3bb97b534e2c0b2949","slug":"bjp-mla-jarkiholi-rubbishes-congress-claim-about-operation-lotus-trying-to-bring-down-govt-in-karnataka-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: भाजपा विधायक ने पहले ऑपरेशन लोटस से पल्ला झाड़ा, फिर कहा- महाराष्ट्र जैसा होगा कर्नाटक सरकार का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: भाजपा विधायक ने पहले ऑपरेशन लोटस से पल्ला झाड़ा, फिर कहा- महाराष्ट्र जैसा होगा कर्नाटक सरकार का हाल
Mon, 30 Oct 2023 05:33 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 05:33 PM IST
सार
कर्नाटक मेें सरकार गिराने वाले बयान पर भाजपा के विधायक रमेश जारकीहोली ने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप फर्जी हैं। बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा, कर्नाटक की सरकार का भी महाराष्ट्र जैसा ही हश्र होगा।
विज्ञापन
रमेश जारकीहोली
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस द्वारा लगाए गए 'ऑपरेशन लोटस' के आरोपों को इनकार करते हुए भाजपा विधायक जारकीहोली ने बड़ी बात कह दी। आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, महाराष्ट्र की तरह कर्नाटक सरकार भी गिर सकती है। यह बयान तब आया जब कांग्रेस ने दावा किया था कि कर्नाटक की सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है।
जारकीहोली बोले-डीके शिवकुमार होंगे जिम्मेदार
आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को किसी बाहरी से ज्यादा आंतरिक खतरों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, सरकार के पतन के लिए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एंड कंपनी ही जिम्मेदार होगी।
जारकीहोली बोले- महाराष्ट्र जैसा होगा इस सरकार का हश्र
पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली ने कहा, यह डीके शिवकुमार की ड्रामा कंपनी है, जो कभी 'ऑपरेशन लोटस' की बात करती है तो कभी 50 करोड़ रुपये की रिश्वत का मुद्दा उठाती है। हम भाजपा के लोग कभी ऐसा नहीं करते हैं और न ही करेंगे। जारकीहोली ने कहा, जब तक डीके शिवकुमार राजनीति में हैं, यह सरकार खतरे में है। विपक्ष में वह अलग व्यवहार करते हैं और सत्ता में आते ही उनके तेवर ही बदल जाते हैं। उन्होंने कहा, मेरे जानकार सूत्रों के माने तो यह सरकार डीके शिवकुमार के कारण ही गिरेगी। अगर ऐसा होता है, तो यह घटनाक्रम बिल्कुल महाराष्ट्र जैसा होगा। ऐसा होने की संभावना है। भाजपा विधायक जारकीहोली ने कहा, मेरी तो व्यक्तिगत इच्छा है कि सरकार न गिरे और चलती रहे। लोगों को भी तो पता चलना चाहिए कि उन्होंने सत्ता में आने के लिए कैसे-कैसे झूठ बोले।
विज्ञापन
2019 के राजनीतिक घटनाक्रम पर जारकीहोली ने कही यह बात
वहीं 2019 के राजनीतिक घटनाक्रम पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 2019 में जरूरत थी, इसलिए हमने ऐसा किया। वह भी भाजपा ने नहीं बल्कि जारकीहोली एंड कंपनी ने किया। न तो भाजपा ने हमें पैसा दिया और न ही हमें लालच दिया। उन्होंने कहा, हमने डीके शिवकुमार की तानाशाही प्रवृत्ति के कारण विद्रोह किया और इसलिए हमने सरकार गिरा दी। हम कभी सिद्धारमैया या मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ नहीं थे। हमने डीके शिवकुमार का विरोध किया।
जारकीहोली के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बंगलूरू में कहा, लोग पहले ही अपना फैसला दे चुके हैं। हमें काम करना है और हम इस पर ध्यान दे रहे हैं। मांड्या विधायक और शिवकुमार के समर्थक रवि गौड़ा ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि जिन लोगों ने अतीत में सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की थी, वे एक बार फिर वर्तमान सरकार को गिराने की कोशिश में सक्रिय हैं।