{"_id":"5d0aa4308ebc3e617666c372","slug":"bjp-mp-sunny-deol-to-get-ec-notice-for-overspending-during-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी देओल की संसद सदस्यता पर खतरा, मुश्किल में डाल सकता है सीमा से ज्यादा चुनावी खर्च","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सनी देओल की संसद सदस्यता पर खतरा, मुश्किल में डाल सकता है सीमा से ज्यादा चुनावी खर्च
Thu, 20 Jun 2019 02:56 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता से सांसद बनने के पहले महीने में ही सनी देओल की संसद सदस्यता पर खतरा मंडरा गया है। पंजाब कांग्रेस ने 59 वर्षीय सनी देओल पर हालिया लोकसभा चुनाव के दौरान गुरदासपुर सीट से उम्मीदवार के तौर पर 70 लाख रुपये की तय सीमा से अधिक खर्च करने का आरोप लगाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कांग्रेस की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने सनी देओल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
चुनाव अधिकारी के तौर पर नोटिस जारी करने वाले गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल के मुताबिक, फिलहाल देओल की तरफ से ज्यादा खर्च करने की बात जानकारी में आई है। लेकिन जांच होना अभी बाकी है। उन्होंने सनी के अतिरिक्त चुनावी खर्च का आंकड़ा बताने से इनकार किया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, दिग्गज फिल्म अभिनेता के प्रारंभिक तौर पर करीब 86 लाख रुपया खर्च करने की बात सामने आ रही है।
हालांकि उज्जवल का कहना है कि फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। हमने सनी को ही नहीं सभी उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया है और यह एक सामान्य प्रक्रिया है। उम्मीदवारों के खर्चों के ब्यौरे के सत्यापन के बाद ही सनी का सही चुनावी खर्च मालूम हो पाएगा। यह काम 22 या 23 जून तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद सनी पर लगे आरोपों की जांच होगी। आरोप सही साबित होने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सनी देओल 82,459 वोट से कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराकर गुरदासपुर से सांसद बने हैं।
विज्ञापन
04 बार 1998 से 2014 तक दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना गुरदासपुर सीट से सांसद रहे।