सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's mega plan: JP Nadda prepared calendar for MPs, sent form and asked for answers to these questions

BJP का मेगा प्लान : नड्डा ने सांसदों के लिए तैयार किया कैलेंडर, फॉर्म भेजकर इन सवालों का जवाब भी मांगा

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 18 Jun 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार

आइए समझते हैं लोकसभा चुनाव को लेकर कैसी तैयारी कर रही है भाजपा? सांसदों को भेजे गए फॉर्म में क्या-क्या पूछा गया हैं? नड्डा ने सांसदों को क्या मंत्र दिया है?  

BJP's mega plan: JP Nadda prepared calendar for MPs, sent form and asked for answers to these questions
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कमर कसना शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अभी से जीत की रणनीति पर काम  शुरू कर दिया है। नड्डा ने सभी भाजपा सांसदों को तीन फॉर्म भेजा है। इसे भरकर18 जून तक सांसदों को भाजपा के संसदीय कार्यालय भेजना है। 
Trending Videos


 इसके साथ ही नड्डा ने छह बिंदुओं में प्लानिंग के नोट्स भी सांसदों को भेजे हैं। इसमें उन्हें बताया गया है कि इस महीने के आखिरी तक सांसदों को क्या-क्या और कैसे करना है? आइए समझते हैं लोकसभा चुनाव को लेकर कैसी तैयारी कर रही है भाजपा? सांसदों को भेजे गए फॉर्म में क्या-क्या पूछा गया हैं? नड्डा ने सांसदों को क्या मंत्र दिया है?  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्टी ने सांसदों को दो पन्नों का नोट्स और तीन फॉर्म भेजा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से पार्टी के सभी सांसदों को दो पन्नों का नोट्स और तीन अलग-अलग फॉर्म भेजे गए हैं। तीनों फॉर्म में कई बिंदुओं पर अहम जानकारी मांगी गई है। इसे भरकर सभी सांसदों को भाजपा के संसदीय कार्यालय में जमा करना है। 
 

पार्टी ने सांसदों से क्या सवाल पूछा? 

1. भाजपा ने अपने सभी सांसदों को 29 मई से दो जून के बीच अपने-अपने क्षेत्र में प्रेस वार्ता करने के लिए कहा था। पहला फॉर्म इसी से जुड़ा है। इसमें सांसदों से प्रेस वार्ता की डिटेल मांगी गई है। मसलन पूछा गया है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कितने पत्रकार पहुंचे थे? कब प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी? इस कॉन्फ्रेंस का मीडिया पर क्या प्रभाव पड़ा? प्रेस कॉन्फ्रेंस की फोटो नमो ऐप पर अपलोड हुई या नहीं? 

2. पार्टी ने अपने सभी सांसदों से सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स और यू-ट्यूबर्स का मीट आयोजित करने के लिए कहा था।  भाजपा की तरफ से सासंदों को भेजे गए दूसरे फॉर्म में इसी मीट की जानकारी मांगी गई है। खास बात है कि इसमें पार्टी के पक्ष वाले इनफ्लूएंसर्स के साथ-साथ तटस्थ और विपक्ष वाले इनफ्लूएंसर्स को भी बुलाने के लिए कहा गया था। पार्टी ने फॉर्म में इसकी भी जानकारी मांगी गई है कि कितने इनफ्लूएंसर्स इस मीट में पहुंचे? इसमें कितने पक्ष के थे? कितने तटस्थ और कितने विपक्ष के थे? 

3. संपर्क से समर्थन के बारे में भी पूछा गया है। पार्टी ने पिछले दिनों अपने सभी जिला स्तर के नेताओं को आदेश दिया था कि वह मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर संपर्क से समर्थन अभियान शुरू करें। इसमें क्षेत्र के एक हजार विशिष्टजनों से पार्टी के 40 से 50 कार्यकर्ताओं को संपर्क करने के लिए कहा गया था। पार्टी ने अब उन्हीं एक हजार लोगों की सूची और उनकी डिटेल्स मांगी है। इसके अलावा उनसे संपर्क करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची भी मांगी है। 
 

पार्टी के आगे की क्या रणनीति है? 

1. योग दिवस पर होगा कार्यक्रम : सभी सांसदों को योग दिवस के अवसर पर 500 से 1000 लोगों के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम स्थल पर मोदी सरकार के नौ साल के कामकाज की डिटेल्स भी लगाने के लिए कहा गया है। 
 
2. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भी मनाया जाएगा : पार्टी ने 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया है। 

3. आपातकाल विरोधी दिवस मनाकर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा : पार्टी ने 25 जून को आपातकाल विरोधी दिवस का कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। हर लोकसभा क्षेत्र में ये कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें पार्टी की तरफ से डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। इसके अलावा आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। 

4. बूथ के कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे पीएम मोदी : 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इसके लिए 2500 बूथ कार्यकर्ताओं को चयनित भी किया गया है। इस कार्यक्रम को 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' नाम दिया गया है। ये कार्यक्रम देशभर के 15 हजार मंडलों में प्रसारित होगा। 

5. अलग-अलग वर्ग का सम्मेलन भी कराया जा रहा : महाजनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी व्यापारी सम्मेलन, प्रबुद्ध सम्मेलन, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन करा रही है। इसमें भी सांसदों को शामिल होने के लिए कहा गया है। 

 

इसका मकसद क्या है? 
इसे समझने के लिए हमने राजनीतिक विश्लेषक प्रो. अजय कुमार सिंह से बात की। प्रो. सिंह ने कहा, 'अगले साल लोकसभा चुनाव है और अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए भाजपा ने जमीनी स्तर पर फिर से खुद को मजबूत करने की कोशिश शुरू कर दी है। एक तरफ मीडिया के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की पार्टी कोशिश कर रही है तो दूसरी ओर सोशल मीडिया के जरिए भी घर-घर तक पहुंचने की तैयारी है। इसके अलावा योग दिवस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी काा बलिदान दिवस, आपातकाल विरोधी दिवस के जरिए पार्टी लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed