सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boulder falls from mountain amidst rain in Pavagadh Gujrat two pilgrims killed tragically eight injured

पावागढ़ में कुदरत का कहर: बारिश के बीच पहाड़ से गिरी चट्टान, दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, आठ घायल

आईएएनएस, अहमदाबाद Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 19 Jun 2026 12:06 PM IST
सार

गुजरात के पंचमहल में भारी बारिश के बीच पावागढ़ तीर्थ स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। पटिया पुल के पास पहाड़ी से चट्टानें खिसककर सीढ़ियों पर आ गिरीं, जिससे 2 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए।

विज्ञापन
Boulder falls from mountain amidst rain in Pavagadh Gujrat two pilgrims killed tragically eight injured
घायलों से मिलने पहुंचे अधिकारी - फोटो : IANS

विस्तार

गुजरात के पंचमहल जिले में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के दौरान पावागढ़ तीर्थ स्थल पर सीढ़ियों पर चट्टानें गिरने से कम से कम दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, यह घटना सुबह 6 बजे से 6:30 बजे के बीच पावागढ़ पहाड़ी पर पटिया पुल के पास हुई, जहां श्रद्धालु पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर की ओर जा रहे थे। माना जा रहा है कि इलाके में लगातार बारिश के कारण पहाड़ी की ढलान पर चट्टानें ढीली हो गईं, जिससे वे तीर्थयात्रियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सीढ़ियों पर गिर गईं। 

विज्ञापन


मलबे में दबे श्रद्धालु, मची चीख-पुकार
शुरुआती जानकारी से पता चला है कि ढलान से चट्टानें नीचे गिरने के बाद कई लोग मलबे के नीचे दब गए थे। हादसे के तुरंत बाद बचाव दल, जिसमें रोपवे सेवा और स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी शामिल थे,घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


'अब कोई नहीं फंसा'
बचाव कार्यों से जुड़े एक सूत्र ने बताया, यह घटना सुबह 6 बजे से 6:30 बजे के बीच हुई। दो लोगों की मौत हो गई और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल कोई भी फंसा हुआ नहीं है। इस हादसे से इलाके में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 लोग आए चपेट में, खेड़ा के 2 श्रद्धालुओं की मौत
सूत्रों ने पुष्टि की कि इस घटना में कुल 10 लोग चपेट में आए थे। दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए हलोल रेफरल अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि मरने वाले दोनों लोग खेड़ा जिले के रहने वाले थे। खबर लिखे जाने तक पीड़ितों की पहचान आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई थी। घटना के कुछ ही देर बाद पावागढ़ पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्यों में मदद की। प्रशासन ने चट्टान गिरने की घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें:  8-10 लाख में बिकते थे मासूम, गुजरात-राजस्थान से लाए जाते; अहम भूमिका अदा करती थी प्रतिभा


बारिश बनी बचाव में रोड़ा, फिर भी नहीं रुके जवान
बचाव अभियान के दौरान इलाके में भारी बारिश जारी रही, जिससे आपातकालीन कर्मियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद जवान रूके नहीं और बचाव कार्य को पूरा किया। हादसे के बाद अधिकारियों ने पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से मानसून के मौसम में पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed