सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF Womens Mountaineering Team Creates History by Conquering Everest HM Amit Shah Extends Congratulations

Amit Shah: बीएसएफ की पहली महिला पर्वतारोही टीम ने माउंट एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास, गृह मंंत्री ने दी बधाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 22 May 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

BSF की पहली पूरी तरह से महिला पर्वतारोहण टीम ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसे साहस और 'नारी शक्ति' का प्रतीक बताते हुए, इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी।

BSF Womens Mountaineering Team Creates History by Conquering Everest HM Amit Shah Extends Congratulations
महिला पर्वतारोही - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (BSF) की पहली महिला पर्वतारोही टीम ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस बड़ी उपलब्धि पर टीम को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इन महिलाओं की ऐतिहासिक सफलता साहस, देशभक्ति और अटूट समर्पण का एक अनूठा उदाहरण है।


क्या बोले गृह मंत्री?
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा, 'नारी शक्ति ने बीएसएफ की अदम्य शक्ति का प्रमाण दिया है। माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करके स्वर्णिम इतिहास रचने वाली बीएसएफ की महिला पर्वतारोहण टीम को मेरी हार्दिक बधाई। बीएसएफ अपनी स्थापना का (डायमंड जुबली) 60वां वर्ष वर्ष मना रहा है। उन्होंने इस खास मौके विश्व की सर्वोच्च चोटी पर विजय प्राप्त की और आकाश में वंदे मातरम का गीत गाकर साहस, देशभक्ति और समर्पण का एक दुर्लभ उदाहरण प्रस्तुत किया। टीम के सभी सदस्यों को मेरा सलाम।
विज्ञापन
Trending Videos


बीएसएफ की इस टीम ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे एवरेस्ट की चोटी पर कदम रखा। इस साहसी दल में लद्दाख की कांस्टेबल कौसर फातिमा, पश्चिम बंगाल की मुनमुन घोष, उत्तराखंड की रबेका सिंह और कारगिल की कांस्टेबल त्सेरिंग चोरोल शामिल थीं। इन महिला प्रहरियों ने 'मिशन वंदे मातरम' के तहत यह कामयाबी हासिल की है।

ये बी पढ़ें: PP Chaudhary: ‘एक देश, एक चुनाव अर्थव्यवस्था और शासन के लिए जरूरी’, बोले भाजपा नेता पीपी चौधरी

बीएसएफ ने बताया कि इतनी ऊंचाई पर जहां ऑक्सीजन की कमी होती है और सीधा खड़ा होना भी मुश्किल होता है, वहां इन महिलाओं ने एक सुर में 'वंदे मातरम' गाया। यह पल महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन गया है। 

ITBP की पहली महिला अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण टीम ने फतह किया एवरेस्ट
इसी कड़ी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने भी एक बड़ी सफलता हासिल की है। आईटीबीपी की पहली महिला अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण टीम ने माउंट एवरेस्ट फतह करने का अभियान पूरा किया। इस 14 सदस्यीय दल में 11 महिला पर्वतारोही और 3 तकनीकी सहायक सदस्य शामिल थे। टीम ने 21 मई को रात 12:52 बजे नेपाल के रास्ते साउथ कोल रूट से एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर अपनी जीत दर्ज की। आईटीबीपी के इतिहास में यह एक मील का पत्थर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed