सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Celebrations erupt across country from Delhi to Mumbai after India won ICC Women's World Cup 2025

India Wins WC: भारत विश्व विजेता... महिला क्रिकेट विश्वकप जीतने के बाद देश में उल्लास, मुंबई से दिल्ली तक जश्न

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई Published by: लव गौर Updated Mon, 03 Nov 2025 12:47 AM IST
सार

India Won ICC Women's World Cup 2025: बेटियों की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक हर जगह सड़कों पर उतरकर लोग जीत का जश्न मना रहे हैं। क्रिकेट फैंस हाथों में तिरंगा लेकर जमकर डांस करते नजर आए। 

विज्ञापन
Celebrations erupt across country from Delhi to Mumbai after India won ICC Women's World Cup 2025
भारत ने महिला विश्व कप जीतकर रचा इतिहास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

महिला विश्व कप में भारत की बेटियों ने कमाल कर दिया है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया है। महिला विश्वकप के इतिहास में भारत ने पहली बार ट्रॉफी उठाई है। ये पल..ये वक्त टीम इंडिया के साथ-साथ पूरे देश के लिए बेहद अहम है। ऐसे में बेटियों की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक हर जगह सड़कों पर उतरकर लोग जीत का जश्न मना रहे हैं। 
Trending Videos


दिल्ली में जमकर जश्न 
आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल में भारत के दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराने पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। क्रिक्रेट फैंस सड़कों पर उतरकर डांस करते नजर आए और जमकर नारेबाजी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूरत में आतिशबाजी और उत्साह
गुजरात के सूरत में महिला विश्व कप फाइनल में जीत दर्ज करने के साथ ही लोग सड़कों पर उतर आए। प्रशंसकों ने आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। हाथों में तिरंगा लिए लोग डांस करते नजर आए। 

 

Celebrations erupt across country from Delhi to Mumbai after India won ICC Women's World Cup 2025
भारत की जीत के बाद देशभर में जश्न - फोटो : PTI
मुंबई: फैंस में जबरदस्त उत्साह 
मुंबई में भी कुछ ऐसा ही नजारा था। महिला विश्व कप फाइनल में भारत के जीतने के बाद चेंबूर इलाके में लोगों ने जश्न मनाया। भारत के जयकारों से साथ आतिशबाजी की। इस दौरान माहौल देखते ही बन रहा था। दक्षिण अफ्रीका को हराने पर एक भारतीय प्रशंसक ने कहा, "हमने सभी को दिखा दिया है कि ना केवल हमारे लड़के, बल्कि हमारी महिलाएं भी समान रूप से मजबूत हैं।"

 

सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल की देखिए तस्वीरें...

 

रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों में जबरदस्त उत्साह

जम्मू में जश्न, सड़कों पर फैंस

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हाथों में फोटो के साथ मनाया जश्न

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में लोगों में उत्साह 

आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम के पास स्थित होटल में आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा, यहीं भारतीय महिला टीम ठहरी हुई है।

क्रांति गौड़ के घर जश्न
मध्य प्रदेश के छतरपुर में क्रिकेटर क्रांति गौड़ के घर जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed