सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022: Chanasma Assembly Seat Profile And History

Chanasma Assembly Seat: यहां नोटा से भी कम रहा जीत-हार का अंतर, जानें किसे हुआ इसका फायदा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 21 Dec 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पाटन जिले की चनास्मा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने दिनेशभाई ठाकोर ने भाजपा के दिलीपकुमार ठाकोर को महज 1,404  वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 85,002 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 86,406 वोट मिले।

gujarat election 2022: Chanasma Assembly Seat Profile And History
NOTA
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
Trending Videos


पाटन जिले की चनास्मा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने दिनेशभाई ठाकोर ने भाजपा के दिलीपकुमार ठाकोर को महज 1,404  वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 85,002 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 86,406 वोट मिले। हालांकि, कांग्रेस की इस जीत में नोटा ने निर्णायक भूमिका अदा की, जिसे जीत-हार की अंतर से भी ज्यादा 3,293 वोट मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर आप रही
इस चुनाव में तीसरे नंबर पर आप रही, इसके प्रत्याशी विष्णुभाई पटेल को 7586 वोट मिले जो कुल वोट का महज 4.08 फीसद रहा। आप के विष्णुभाई पटेल समेत पांच उम्मीदवार ऐसे रहे जिनकी जमानत भी जब्त हो गई। नोटा को यहां 3,293 वोट मिले। 

2017 में भाजपा को मिली थी जीत 
चनास्मा विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से भाजपा ने दिलीप कुमार ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के रघुभाई देसाई को महज आठ हजार वोटों से हराया था। यहां इस कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

चनास्मा उन सीटों में शामिल जहां 1980 में भी जीती थी भाजपा
चनास्मा उन सीटों में शामिल है जहां भाजपा जनसंघ के दौर से जीतती रही है। 1972 में यहां जनसंघ को जीत मिली थी। वहीं, 1975 के चुनाव में किसान मजदूर लोकपक्ष जीतने में सफल रहा था। 1980 में भाजपा के गठन के बाद हुए चुनाव में गुजरात में भाजपा को नौ सीटें मिलीं थीं। इन नौ सीटों में पाटन जिले की चनास्मा सीट भी शामिल थी। अब तक हुए कुल 14 चुनावों में इस सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है। भारतीय जनता पार्टी यहां पर के उम्मीदवारों को इस सीट पर कुल छह बार जीत मिल चुकी है। वहीं, कांग्रेस यहां 2022 से पहले केवल तीन बार जीती थी। यह उसकी इस सीट पर चौथी जीत है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed