{"_id":"657994c1584eff2d260b2bfe","slug":"chhattisgarh-new-chief-minister-net-worth-and-educational-background-2023-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vishnu Dev Sai: दोनों उप मुख्यमंत्रियों से उम्र में बड़े और अमीर हैं CM, जानें विष्णुदेव साय के पास क्या-क्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vishnu Dev Sai: दोनों उप मुख्यमंत्रियों से उम्र में बड़े और अमीर हैं CM, जानें विष्णुदेव साय के पास क्या-क्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 13 Dec 2023 06:38 PM IST
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
विज्ञापन
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नई सरकार का गठन हो गया है। बुधवार को विष्णुदेव साय ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट के दो उप मुख्यमंत्रियों विजय शर्मा और अरुण साव ने भी शपथ ली। 59 साल के विष्णुदेव साय उम्र में अपने दोनों सहयोगियों से बड़े हैं। चुनाव में दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उम्र 50 साल है तो दूसरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव 55 साल के हो चुके हैं।
Vishnudev Sai
- फोटो :
अमर उजाला
कितनी दौलत है?
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले की कुनकुरी (एसटी) सीट से नामांकन दाखिल किया था। 59 वर्षीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शपथ पत्र में कुल 3.8 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। चार बार सांसद रहे विष्णुदेव ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 2.15 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। इस तरह से बीते नौ साल में उनकी संपत्ति में करीब 1.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
उनके दोनों सहयोगियों की बात करें तो अरुण साव ने 2023 के चुनावी हलफनामे में कुल 1.65 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई है। बीते चार साल में उनकी संपत्ति में 30 लाख का इजाफा हुआ है। 2019 लोकसभा में उन्होंने हलफनामे में कुल 1.35 करोड़ की सपत्ति बताई थी।
वहीं, दूसरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सपत्ति भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कम जबकि साथी उप-मुख्यमंत्री के मुकाबले ज्यादा है। शर्मा ने 2023 के चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 1.99 करोड़ रुपये बताई है।

Chhattisgarh CM Oath
- फोटो :
सोशल मीडिया
घटती बढ़ती रही है मुख्यमंत्री की कमाई
कमाई की बात करें तो 2018-19 में नए मुख्यमंत्री की कुल कमाई 9.59 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में कमी आई। 2019-20 में ये घटकर 9.15 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में विष्णुदेव साय की कमाई में इजाफा हुआ और ये 12.73 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में मुख्यमंत्री की कमाई में भारी कमी हुई और ये घटकर 5.75 लाख रुपये रह गई। 2022-23 में इसमें काफी बढ़ोतरी हुई और ये 10.11 लाख रुपये हो गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव
- फोटो :
एएनआई
मुख्यमंत्री की पत्नी की आय
विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय की कमाई 2018-19 में 2.37 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष 2019-20 में उनकी कमाई बढ़ी और यह 3.43 लाख रुपये हो गई। हलफनामे के अनुसार, 2020-21 में कौशल्या साय को 3.25 लाख रुपये की कमाई हुई। वहीं, 2021-22 में मुख्यमंत्री की पत्नी की कमाई में कमी आई और ये 3.19 लाख रुपये रह गई। 2022-23 में कौशल्या साय को थोड़ा लाभ हुआ और यह 3.81 लाख रुपये रही।
इतनी है नकदी
शपथ पत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि उनके पास 3.50 लाख रुपये नकदी के रूप में हैं। उनकी पत्नी के पास 2.25 लाख रुपये नकद हैं। विष्णुदेव साय, पत्नी कौशल्या साय और आश्रितों के कुल आठ बैंक खाते हैं। इन खातों में कुल 35 लाख रुपये जमा हैं। वहीं, 1.10 लाख रुपये बीमाओं की प्रीमियम के रूप में जमा है।

दो ट्रैक्टरों के मालिक हैं मुख्यमंत्री
हलफनामे के मुताबिक खुद मुख्यमंत्री के नाम पर दो ट्रैक्टर हैं, जिनकी कीमत क्रमशः छह लाख रुपये और पांच लाख रुपये बताई गई है। मुख्यमंत्री के पास गहने के रूप में 450 ग्राम सोना, दो कोलीग्राम चांदी और पांच रत्ती हीरे की अंगूठी है। वहीं, पत्नी कौशल्या साय के पास 200 ग्राम सोना और तीन किलो ग्राम चांदी है, जिनकी कुल कीमत 12 लाख रुपये है।
रिवॉल्वर और बंदूक भी रखते हैं विष्णुदेव
नए मुख्यमंत्री अपने पास एक रिवॉल्वर भी रखते हैं। इसके अलावा दो बोर वाली एक बंदूक है। इस तरह से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास कुल 1.12 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें से खुद सीएम के नाम 64.55 लाख रुपये, पत्नी कौशल्या साय के नाम 25.62 लाख रुपये और आश्रितों के नाम करीब 18 लाख रुपये की चल संपत्ति है।

21 जगह खेती की जमीन
सीएम, पत्नी कौशल्या और आश्रितों के नाम 21 जगह खेती की जमीन है, जिनकी कुल कीमत 58.43 लाख रुपये बताई गई है। मुख्यमंत्री के नाम पर तीन गैर खेतिहर जमीन हैं, जिनकी कुल कीमत 27.21 लाख रुपये है। कौशल्या साय के नाम एक वाणिज्यिक भवन है, जिसकी कीमत 27.21 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा विष्णुदेव साय और पत्नी के नाम दो रिहायशी मकान हैं, जिनकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये है। इस प्रकार से विष्णुदेव साय 3.80 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं विष्णुदेव के नाम पर 65.81 लाख की देनदारियां भी हैं।
कमाई का जरिया क्या है?
विष्णुदेव साय किसानी से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। विष्णुदेव साय ने 1981 में लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल, कुनकुरी माध्यमिक शिक्षा मंडल एम.पी. से 11वीं की पढ़ाई की।