{"_id":"6a96c14e90c889e77d0fd0f5","slug":"chirag-paswan-receives-fresh-death-threat-letter-warns-of-killing-by-hardcore-terrorists-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जल्द ही आतंकियों द्वारा मारे जाओगे': चिराग पासवान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'जल्द ही आतंकियों द्वारा मारे जाओगे': चिराग पासवान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट?
Tue, 01 Sep 2026 05:44 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Tue, 01 Sep 2026 05:44 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान को डाक के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे पत्र में उन्हें जल्द 'हार्डकोर आतंकियों' द्वारा मारे जाने की बात कही गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके कार्यालय ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर जरूरी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। आइए, पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं...
विज्ञापन
चिराग पासवान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें डाक के जरिए भेजे गए पत्र में जल्द हत्या किए जाने की चेतावनी दी गई है। पत्र में लिखा है, 'आपको जल्द ही हार्डकोर आतंकियों द्वारा मार दिया जाएगा।' धमकी सामने आने के बाद मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिराग पासवान को मिली धमकी में क्या लिखा है?
चिराग पासवान को भेजे गए धमकी भरे पत्र में सीधे उनकी हत्या की चेतावनी दी गई है। पत्र भेजने वाले ने दावा किया है कि उन्हें जल्द ही हार्डकोर आतंकियों के हाथों मार दिया जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पत्र किस व्यक्ति या संगठन ने भेजा है। पत्र में दी गई धमकी की गंभीरता और उसकी वास्तविकता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
चिराग पासवान के कार्यालय ने क्या कदम उठाया?
धमकी मिलने के तुरंत बाद चिराग पासवान के कार्यालय ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा है। इसमें पूरे मामले पर ध्यान देने और जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की गई है। चिराग पासवान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा से जुड़ी इस धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां पत्र और उससे जुड़े दूसरे सबूतों की जांच कर सकती हैं।
विज्ञापन