{"_id":"6ac8d8603d8f52b11502c00a","slug":"cjp-protest-abhijit-dipke-takes-a-dig-at-suspension-of-railway-and-metro-services-targets-modi-government-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बीपी चेक कराते रहिए': दिल्ली में ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर दीपके का पीएम पर तंज; संजय निरुपम ने किया पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'बीपी चेक कराते रहिए': दिल्ली में ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर दीपके का पीएम पर तंज; संजय निरुपम ने किया पलटवार
Fri, 09 Oct 2026 05:34 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:34 PM IST
सार
कल यानी कि 10 अक्तूबर को दिल्ली में प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले रेलवे की ओर से कई ट्रेनों को रद्द किए जाने पर विवाद छिड़ गया है। अभिजीत दीपके ने वीडियो के जरिए सरकार पर तंज कसा, जबकि संजय निरुपम ने उनकी भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
अभिजीत दीपके
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
10 अक्तूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में रेलवे के फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी जाम की आशंका के बीच कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन से ही रद्द किए जाने की खबर है। इस फैसले पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, पूर्व राज्यसभा सांसद संजय निरुपम ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
वीडियो में क्या बोले दीपके?
सामने आए वीडियो में अभिजीत दीपके की सौरभ दास और आशुतोष रांका के साथ बातचीत दिखाई दे रही है। इसमें वह विरोध प्रदर्शन से पहले परिवहन सेवाओं को बंद किए जाने के दावों को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वीडियो में अभिजीत दीपके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य करते हुए कहते हैं कि सरकार जिस तरह का माहौल बना रही है, वह काफी अच्छा है। इसके बाद वह बार-बार स्वास्थ्य का हाल पूछने और रक्तचाप की जांच कराने जैसी टिप्पणियों के जरिए अपना तंज जारी रखते हैं।
रेलवे और मेट्रो बंद होने को लेकर उठाए सवाल
वीडियो में अभिजीत दीपके रेलवे सेवाएं बंद किए जाने को लेकर सवाल उठाते हैं। वह कहते हैं कि विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों की आवाजाही रोकने के लिए रेलवे और मेट्रो सेवाएं बंद करने का क्या मतलब है। इसी क्रम में वह दिल्ली में मेट्रो सेवाएं बंद किए जाने और दिल्ली बंद के एलान का भी जिक्र करते हैं।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी के आपातकाल का किया जिक्र
आशुतोष रांका वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि उस दौरान भी रेलवे बंद नहीं की गई थी। इस टिप्पणी के जरिए वह मौजूदा हालात की तुलना आपातकाल के दौर से करते हुए सरकार पर निशाना साधते हैं। वह विरोध प्रदर्शन में लोगों के शामिल होने को लेकर भी टिप्पणी करते हैं। वीडियो में उनकी बातों का लहजा व्यंग्यात्मक है और वह सरकार के कदमों को लेकर लगातार सवाल उठाते हैं।
विरोध प्रदर्शन को लेकर क्या कहा?
वीडियो के अंत में अभिजीत दीपके कहते हैं कि वह अगले दिन फिर आएंगे। उनकी यह टिप्पणी प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के संदर्भ में आती है। वीडियो में वह सरकार के रवैये और प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं।
संजय निरुपम की तीखी प्रतिक्रिया
अभिजीत दीपके के इस बयान पर पूर्व राज्यसभा सांसद संजय निरुपम ने कड़ी आपत्ति जताई है। दीपके के वीडियो को रीपोस्ट करते हुए निरुपम ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'शटअप! यह अभिव्यक्ति की आजादी (FoE) नहीं, बल्कि बदतमीजी है। तीनों को कानून की बर्फ की सिली पर लिटाकर मुकदमों के डंडे से पीटना चाहिए, तब इनकी जेन-जी-गिरी निकलेगी।'

Get well soon paw-paw https://t.co/48w6eyzKXH
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 9, 2026
इंदिरा गांधी के आपातकाल का किया जिक्र
आशुतोष रांका वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि उस दौरान भी रेलवे बंद नहीं की गई थी। इस टिप्पणी के जरिए वह मौजूदा हालात की तुलना आपातकाल के दौर से करते हुए सरकार पर निशाना साधते हैं। वह विरोध प्रदर्शन में लोगों के शामिल होने को लेकर भी टिप्पणी करते हैं। वीडियो में उनकी बातों का लहजा व्यंग्यात्मक है और वह सरकार के कदमों को लेकर लगातार सवाल उठाते हैं।
विरोध प्रदर्शन को लेकर क्या कहा?
वीडियो के अंत में अभिजीत दीपके कहते हैं कि वह अगले दिन फिर आएंगे। उनकी यह टिप्पणी प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के संदर्भ में आती है। वीडियो में वह सरकार के रवैये और प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं।
शटअप ! यह FoE नहीं है, बदतमीज़ी है। तीनों को क़ानून के बर्फ़ की सिल्ली पर लिटाकर मुक़दमों के डंडे से पीटना चाहिए। फिर इनकी जेनजीगिरी निकलेगी। https://t.co/v3bG0WrZYJ
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) October 9, 2026