{"_id":"6a6f285acd3b8c761f0ac89e","slug":"cjp-s-core-members-to-meet-in-chhatrapati-sambhajinagar-on-august-5-to-chart-future-course-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CJP Core Member Meet: 5 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी की अहम बैठक, आगे की रणनीति पर होगा फैसला; बड़ा एलान संभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJP Core Member Meet: 5 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी की अहम बैठक, आगे की रणनीति पर होगा फैसला; बड़ा एलान संभव
Sun, 02 Aug 2026 04:52 PM IST
Pavan
पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर
पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर
Published by: Pavan
Updated Sun, 02 Aug 2026 04:52 PM IST
सार
नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन करने वाली सीजेपी की कोर कमेटी की बैठक 5 अगस्त को छत्रपति संभाजीनगर में होगी। इस बैठक में संगठन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भविष्य के कार्यक्रमों का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
अभिजीत दिपके, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में आंदोलन चलाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कोर कमेटी की अहम बैठक 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में होगी। बैठक में संगठन की आगे की रणनीति और भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर आयोजित होगी। इसमें आंदोलन से जुड़े प्रमुख सदस्य हिस्सा लेंगे और पिछले आंदोलन के अनुभवों के साथ आगे की कार्ययोजना पर विचार करेंगे।
यह भी पढ़ें- Explainer: क्या है कावेरी जल विवाद, जिसके लिए बड़ी तैयारी में कर्नाटक सीएम शिवकुमार; तमिलनाडु से टकराव क्यों?
कार्यकर्ताओं से मांगे गए सुझाव
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने चले करीब एक महीने लंबे आंदोलन के बाद संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से कुछ समय परिवार के साथ बिताने को कहा था। साथ ही उन्हें छात्रों और स्वयंसेवकों से बातचीत कर उनके सुझाव जुटाने और 5 अगस्त की बैठक में उन्हें साझा करने के लिए कहा गया है। ये बैठक खत्म होने के बाद सीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसमें संगठन अपनी आगामी रणनीति और आगे होने वाले आंदोलनों या कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन
फ्रेंडशिप डे पर बच्चों से मिले दीपके
इस बीच, सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में अपने आवास पर छात्रों, स्थानीय लोगों और आसपास के जिलों से आए आगंतुकों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के साथ फ्रेंडशिप डे भी मनाया।
यह भी पढ़ें- पीयूष गोयल ने किया दावा: 'PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल गांधी'; जेन-जी और पेपर लीक पर क्या बोले?
नीट आंदोलन से मिली राष्ट्रीय पहचान
गौरतलब है कि नीट पेपर लीक के विरोध में सीजेपी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन किया था। संगठन का दावा है कि इस आंदोलन को देशभर के युवाओं, खासकर जेन-जी का व्यापक समर्थन मिला। इसी आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।