{"_id":"6a6dfdd7a9597dd06b06cd6b","slug":"cm-shivakumar-urges-pm-modi-to-help-karnataka-save-karnataka-at-mysuru-event-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कर्नाटक को बचाइए, हमारी मदद कीजिए': CM शिवकुमार ने पीएम मोदी से क्यों की यह अपील, कहा- पूरा राज्य आपके साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'कर्नाटक को बचाइए, हमारी मदद कीजिए': CM शिवकुमार ने पीएम मोदी से क्यों की यह अपील, कहा- पूरा राज्य आपके साथ
Sat, 01 Aug 2026 07:38 PM IST
राहुल कुमार
आईएएनएस, बंगलूरू
आईएएनएस, बंगलूरू
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:38 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मैसूरु पहुंचे। हेलीपैड पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मैसूर में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी से डीके शिवकुमार ने खास अपील की।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : आईएएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य को अधिक सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बंगलूरू दुनिया के लिए भारत का प्रवेश द्वार बन चुका है और कर्नाटक के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच मजबूत सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
मैसूर के रामकृष्ण आश्रम में विवेक मेमोरियल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में शिवकुमार ने कहा, आप बड़े दिल से हमारी मदद कीजिए, कर्नाटक की मदद कीजिए, कर्नाटक को बचाइए, क्योंकि पूरी दुनिया भारत और कर्नाटक को बेंगलुरु के माध्यम से देख रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य की निरंतर प्रगति के लिए दोनों सरकारों के बीच सहयोग आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री जी, पूरा राज्य आपके साथ खड़ा है। हम साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। हम संघीय ढांचे को मजबूत रखना चाहते हैं। मेरी आपसे अपील है कि हम सभी मिलकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी का किया जिक्र
शिवकुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि एक समय था जब दुनिया के नेता भारत आने पर सबसे पहले दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई या हैदराबाद जाते थे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने एक बार कहा था कि समय बदल गया है और अब वैश्विक नेता अन्य भारतीय शहरों से पहले बेंगलुरु आते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्रांति की नींव पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा ने रखी थी, जिन्होंने रामकृष्ण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त की थी। उनके अनुसार, राज्य के लोगों की दूरदृष्टि और प्रयासों की बदौलत बेंगलुरु वैश्विक केंद्र के रूप में उभरा है।
'स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित है सरकार'
मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का दर्शन युवाओं पर केंद्रित था और उनकी सरकार भी उन्हीं आदर्शों से प्रेरणा लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा, आज युवाओं के सपने ही देश के सपने हैं। छात्रों, युवाओं और पूरे देश को स्वामी विवेकानंद ने जो संदेश दिया, वही हमारी सरकार की विचारधारा है। 'युवा युग, नव युग' उसी सोच को दर्शाता है। शिवकुमार ने कहा कि पूरी दुनिया की नजर कर्नाटक पर है और गांवों से लेकर शहरों तक युवाओं की ऊर्जा और क्षमता का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैसूर का इतिहास देश के इतिहास से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद मैसूर आए थे, जहां उन्हें मैसूर के महाराजा का संरक्षण मिला और उन्होंने एक ऐतिहासिक संदेश दिया, जो भारत के इतिहास का हिस्सा बन गया। इसके लिए उन्होंने मैसूर के महाराजाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण आश्रम लगातार युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है और राज्य सरकार इस संस्था के साथ खड़ी है।
आईआईएससी के लिए भूमि दान का किया जिक्र
शिवकुमार ने कहा कि मैसूर के महाराजाओं ने बंगलूरू में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) की स्थापना के लिए लगभग 300 एकड़ भूमि दान की थी, जो देश के वैज्ञानिक विकास में मैसूर के योगदान को दर्शाता है। अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने दोहराया कि कर्नाटक केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है और इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण होगा।