{"_id":"6aaccacae4734c275f015e7d","slug":"college-teacher-among-four-held-for-alleged-drug-peddling-in-malappuram-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: शिक्षक समेत चार लोग गिरफ्तार, एमडीएमए और गांजा बेचने का आरोप; छात्रों तक भी पहुंचा रहा था नशा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: शिक्षक समेत चार लोग गिरफ्तार, एमडीएमए और गांजा बेचने का आरोप; छात्रों तक भी पहुंचा रहा था नशा?
Fri, 18 Sep 2026 10:53 AM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, मलप्पुरम (केरल)।
पीटीआई, मलप्पुरम (केरल)।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:53 AM IST
सार
केरल में कॉलेज शिक्षक समेत चार लोग एमडीएमए और गांजा के साथ पकड़े गए। जांच में पता चला है कि शिक्षक नियमित रूप से एमडीएमए सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या नशे की यह आपूर्ति छात्रों तक भी पहुंच रही थी? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
गिरफ्तारी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
केरल के मलप्पुरम में पुलिस ने एक कॉलेज शिक्षक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर नशीले और अन्य मादक पदार्थ बेचने का आरोप है। इनमें एमडीएमए भी शामिल है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह मामला यहां के नीलांबुर का है। गिरफ्तार लोगों की पहचान सुहैल पेरिंगोडन, रीना टीएन, विवेक विजय और सुब्रह्मण्यम के रूप में हुई है। सुहैल मंपाड के एक कॉलेज में शिक्षक हैं। पुलिस ने बताया कि इन सभी को गुरुवार को एक सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया।
सुब्रह्मण्यम से क्या बरामद हुआ?
पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में सुब्रह्मण्यम के पास से 0.4 ग्राम एमडीएमए और 0.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि सुहैल नियमित रूप से विवेक और रीना को एमडीएमए की आपूर्ति करता था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मलप्पुरम जिला पुलिस प्रमुख के निर्देश पर मामले की विस्तृत जांच की गई। जांच में पुलिस को पता चला कि शिक्षक कथित तौर पर बड़े स्तर पर एमडीएमए की आपूर्ति कर रहा था। वह इसे छात्रों और दोस्तों को भी देता था।
ये भी पढ़ें: ममता की टीएमसी ने चुनाव आयोग को भेजे नए नाम-चिह्न: फैसले पर जताया विरोध; 28 साल बाद बदलेगा पार्टी का निशान?
थोक आपूर्तिकर्ताओं से एमडीएमए खरीदने का आरोप
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे कोंडोट्टी और मंजेरी इलाके में थोक आपूर्तिकर्ताओं से एमडीएमए खरीदते थे। इसके बाद वे इसे दूसरे लोगों को बेचते थे।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि शिक्षक ने नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करने की बात भी कबूल की है। पुलिस ने कहा कि अब यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि शिक्षक छात्रों को भी नशीले पदार्थ बेचता था या नहीं। पुलिस ने बताया कि थोक आपूर्तिकर्ताओं को लेकर भी विस्तृत जांच की जा रही है।