फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress accused Modi government strangulating emasculating ISRO privatization

ISRO: 'इसरो का गला घोंट रही है मोदी सरकार', कांग्रेस ने क्यों लगाया निजीकरण एजेंडा चलाने का आरोप?

Mon, 24 Aug 2026 03:56 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 24 Aug 2026 03:56 PM IST
सार

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर इसरो को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन दे रही है और इसरो को कमजोर किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
congress accused Modi government strangulating emasculating ISRO privatization
इसरो - फोटो : isro

विस्तार

कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर इसरो का गला घोंटने और उसे कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही विपक्षी पार्टी ने सरकार पर अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए आक्रामक निजीकरण एजेंडा अपनाने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमारे देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में इसरो की भविष्य की भूमिका को लेकर खबरें आई हैं।
विज्ञापन


जयराम रमेश ने X पर साझा पोस्ट में कहा, 'इसने चिंताएं पैदा की हैं, क्योंकि विक्रम साराभाई, सतीश धवन, ब्रह्म प्रकाश, यू.आर. राव, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और कई अन्य प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों की दूरदर्शिता, समर्पण और नेतृत्व की बदौलत पिछले छह दशकों में इसरो की क्षमताएं और दक्षता बहुत मेहनत से विकसित की गई हैं।' इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की स्थापना 1969 में हुई थी और साराभाई, जिनकी इसमें अहम भूमिका थी, इसके पहले अध्यक्ष बने थे।
विज्ञापन


निजीकरण का एजेंडा चलाने का आरोप
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मोदी सरकार का अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए भी निजीकरण एजेंडा है, ठीक वैसा ही जैसा परमाणु ऊर्जा के मामले में था। रमेश ने आरोप लगाया, 'इसके पीछे की प्रेरणा साफ तौर पर प्रधानमंत्री और पीएमओ से आ रही है। रॉकेट के विकास और निर्माण में इसरो की मौजूदगी को बहुत सीमित किया जा रहा है और इसकी सैटेलाइट से जुड़ी ज़्यादातर संपत्तियों को पूरी तरह से निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिक्ष केंद्र भी निजी कंपनी को सौंपने का दावा
कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि मोदी सरकार तमिलनाडु में बन रहे दूसरे अंतरिक्ष केंद्र को भी एक निजी कंपनी को सौंपने जा रही है, जिसके लिए वह लगभग 1,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। जयराम रमेश ने कहा कि इसरो ने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है और प्रधानमंत्री ने खुद कई मौकों पर इसकी कामयाबी का श्रेय लिया है।


रमेश ने दावा किया, 'स्पेस स्टार्टअप निश्चित रूप से प्रोत्साहन और समर्थन के हकदार हैं। लेकिन इसरो का गला क्यों घोंटा जा रहा है और उसे कमजोर क्यों किया जा रहा है? पहले ही, शायद आने वाले हालात को भांपते हुए और पिछले कुछ महीनों में इसरो के 100-120 अहम पेशेवर नौकरी छोड़ चुके हैं।' जी. माधवन नायर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसरो के एक पूर्व चेयरमैन ने भी निजीकरण की नई मुहिम पर गंभीर संदेह जताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed