फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress election strategy punjab uttarakhand goa manipur assembly elections 2027

Congress: चुनावी राज्यों पर कांग्रेस की नजरें, तैयार की जा रही खास रणनीति; पंजाब से उत्तराखंड तक प्लान क्या?

Mon, 24 Aug 2026 06:59 AM IST
राहुल संपाल पूनम मेहता
पूनम मेहता Published by: राहुल संपाल Updated Mon, 24 Aug 2026 06:59 AM IST
सार

Congress: कांग्रेस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राज्यों के हिसाब से रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। पंजाब और उत्तराखंड पर सबसे ज्यादा फोकस है। क्या राहुल गांधी की बस यात्रा से पंजाब में चुनावी अभियान की शुरुआत होगी और गोवा में गठबंधन से कांग्रेस की वापसी की राह खुलेगी? पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
congress election strategy punjab uttarakhand goa manipur assembly elections 2027
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

कांग्रेस ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के साथ ही चुनावी राज्यों पर नजरें टिका दी हैं। अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए राज्यों के हिसाब से अलग रणनीति बनाई जा रही है। इसमें पंजाब और उत्तराखंड को प्राथमिकता में रखा गया है। इसके बाद गोवा और मणिपुर पर जोर रहेगा।
विज्ञापन


पंजाब में राहुल गांधी की बस यात्रा से चुनावी अभियान शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने इसका प्रस्ताव दिया है। यह यात्रा अमृतसर से शुरू हो सकती है। पहले चरण में करीब 30 सीटें कवर होंगी। इसके बाद 117 विधानसभा सीटों तक यात्रा ले जाने की योजना है। स्वर्ण मंदिर में राहुल का दौरा भी अहम होगा। कांग्रेस का मुख्य निशाना आम आदमी पार्टी की सरकार होगी।
विज्ञापन


साथ ही ड्रग्स, रोजगार और किसानों के मुद्दे के साथ पेपर लीक और महिलाओं को नकद भुगताना पर भी सवाल उठाने की तैयारी है। उत्तराखंड में अंदरूनी खींचतान से जूझ रही पार्टी राज्य में एकजुट होकर भाजपा को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस एसआईआर और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे उठा रही। भाजपा विधायकों के कामकाज को भी निशाने पर लेने की रणनीति है। पार्टी हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धीकरण यज्ञ को भी मुद्दा बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: त्रिपुरा-ओडिशा में बीते 24 घंटे में 30 सेमी तक बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

गोवा में गठबंधन पर वार्ता
गोवा में कांग्रेस को 2027 में वापसी की उम्मीद है। कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर वार्ता चल रही है। दोनों ने 2022 का विस चुनाव भी साथ लड़ा था। हालांकि सीट बंटवारे पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed