सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Congress President Election: If Gehlot becomes Congress President, who will be the new CM of Rajasthan?

Congress President Election: गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनें तो कौन होगा राजस्थान का नया CM, पायलट का क्या होगा?

रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 21 Sep 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

अशोक गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। गहलोत को गांधी परिवार की पसंद बताया जा रहा है। गहलोत के चुनाव लड़ने पर उनके सामने शशि थरूर की चुनौती हो सकती है। थरूर ने भी गत दिनों सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। 

Congress President Election: If Gehlot becomes Congress President, who will be the new CM of Rajasthan?
राजस्थान कांग्रेस में घमासान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी हो जाएगी। इसके साथ ही इस चुनाव की औपचारिक शुरुआत होगी। हालांकि, उससे पहले ही अध्यक्ष पद के नामों की चर्चा शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम है। 
Trending Videos


गहलोत बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। गहलोत को गांधी परिवार की पसंद बताया जा रहा है। गहलोत के चुनाव लड़ने पर उनके सामने शशि थरूर की चुनौती हो सकती है। थरूर ने भी गत दिनों सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे में चर्चा है कि अगर गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? क्या सचिन पायलट को राजस्थान की कमान मिलेगी? अगर हां तो इसके लिए अशोक गहलोत कैसे मानेंगे? अगर सचिन मुख्यमंत्री नहीं बनाए गए तो और किसकी संभावना ज्यादा है? आइए समझते हैं राजस्थान के सारे समीकरण...
 

अध्यक्ष पद के लिए गहलोत का ताजा रुख क्या है?
कहा जा रहा है कि अशोक गहलोत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने के लिए तैयार हो गए हैं। बुधवार को उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। बताया जाता है कि इस बैठक में सोनिया गांधी ने उन्हें अध्यक्ष पद संभालने के लिए कहा। अशोक गहलोत न चाहते हुए भी इसे मान गए। अब शाम को गहलोत राहुल गांधी से मिलने के लिए केरल जाएंगे। 

इसके पहले मंगलवार देर रात राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में गहलोत ने इशारा कर दिया था। उन्होंने कहा था, 'मैं आखिरी बार राहुल गांधी से मिलकर उन्हें मनाने की कोशिश करूंगा, अगर राहुल नहीं माने तो फिर हाईकमान का जो आदेश होगा, उसके लिए आपको तकलीफ दूंगा।’



गहलोत के ये कहने पर बैठक में कई विधायकों ने कहा कि आपको यहीं पर रहना है। इस पर गहलोत ने कहा कि मैं कुछ भी बन जाऊं, लेकिन आपसे दूर नहीं रहूंगा, अंतिम सांस तक राजस्थान की सेवा करूंगा। गहलोत ने बैठक में विधायकों से कहा कि आपके इलाके से जुड़ी जो भी मांगे हैं, वो पूरी होंगी। 
 

अब आगे क्या होगा?
इसे समझने के लिए हमने वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह से बात की। उन्होंने कहा, 'राजस्थान के मौजूदा हालात को देखते हुए अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों को लेकर पांच तरह की स्थिति बन रही है।'

1. गहलोत अध्यक्ष, सचिन मुख्यमंत्री बन सकते हैं 
अशोक गहलोत अगर अध्यक्ष बनते हैं तो उनकी जगह सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। लंबे समय से सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग हो रही है। हालांकि, गहलोत खेमा ये कभी नहीं चाहेगा कि सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनें। पायलट को सीएम बनने के लिए विधायकों का भी समर्थन चाहिए होगा। अभी के हालात में, राजस्थान कांग्रेस के विधायक दो खेमों में बंटे हुए हैं। पहला खेमा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का है और दूसरा सचिन पायलट का। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि गहलोत खेमे के विधायक क्या सचिन को समर्थन देते हैं?


 

Congress President Election: If Gehlot becomes Congress President, who will be the new CM of Rajasthan?
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Social Media
2. सीएम के साथ अध्यक्ष पद भी संभाल सकते हैं गहलोत
अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष पद के साथ-साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। हालांकि, जो माहौल बन रहा है उसे देखकर इसकी संभावना कम ही लगती है। 
 

3. गहलोत राष्ट्रीय तो पायलट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान मिल सकती है 
अगर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच समझौता नहीं होता तो मुख्यमंत्री पद किसी तीसरे को सौंपा जा सकता है। ऐसी स्थिति में गहलोत अपने किसी करीबी को भी मुख्यमंत्री बना सकते हैं। इसमें मंत्री शांति धारीवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, बीडी कल्ला जैसे नेता सबसे आगे हैं। वहीं, अशोक गहलोत को राष्ट्रीय तो सचिन पायलट को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 
 

4. बागी हो सकते हैं पायलट 
अगर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो वह फिर से बागी रूख अख्तियार कर सकते हैं। पिछले चार साल से मुख्यमंत्री पद के लिए पायलट और गहलोत के बीच लड़ाई चल रही है। दो साल पहले पायलट ने कुछ विधायकों के साथ बागी रूख भी दिखाया था। हालांकि, बाद में वह मान गए थे। ऐसे में इस बार भी ऐसा हो सकता है। पायलट के कई करीबी दोस्त अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद जैसे नाम शामिल हैं। संभव है कि सचिन पायलट भी भाजपा में शामिल हो जाएं। 
 

Congress President Election: If Gehlot becomes Congress President, who will be the new CM of Rajasthan?
सचिन पायलट और सीएम गहलोत - फोटो : Social Media
5. गहलोत ही बने रहें सीएम, पायलट को राष्ट्रीय पद मिले
ऐसा भी संभव है कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गहलोत न बनें। ऐसी स्थिति में वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं। तब सचिन पायलट को मनाने के लिए उन्हें कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव या कोई और बड़ा पद दिया जा सकता है। हालांकि, सचिन और उनके समर्थक इसके लिए मान जाएं इसकी संभावना भी कम ही है। 
 

अध्यक्ष पद को लेकर अभी पार्टी में क्या चल रहा है?
कांग्रेस में 17 अक्तूबर को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। 19 अक्तूबर को नतीजे आ जाएंगे। चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक इसके लिए नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। अगर सबकुछ तय कार्यक्रम के तहत हुआ तो 19 अक्तूबर को कांग्रेस का अगला अध्यक्ष मिल जाएगा।
 

10 राज्यों ने राहुल, एक ने सोनिया को सौंपी जिम्मेदारी    
दूसरी ओर, अध्यक्ष पद के लिए ज्यादातर राज्यों की कमेटियों ने राहुल और सोनिया को ही अध्यक्ष बनाने की मांग दोहराई है। सबसे पहले राजस्थान कांग्रेस ने शनिवार को राहुल गांधी को अध्यक्ष पद संभालने की मांग का प्रस्ताव पारित किया। रविवार को छत्तीसगढ़ और गुजरात कांग्रेस ने भी ऐसा ही प्रस्ताव पास किया। इसके बाद कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों ने राहुल को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पास किया। वहीं, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी इसको लेकर एक प्रस्ताव पास किया है। इसमें सोनिया गांधी को नया अध्यक्ष चुनने के लिए सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed