Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress slam Government anti-people policies fuelled runaway inflation PM busy with politics

महंगाई: 'लोग परेशान हैं और प्रधानमंत्री राजनीति में व्यस्त' सरकार की किन नीतियों से नाराज हुई कांग्रेस पार्टी

Tue, 17 Nov 2026 12:42 PM IST
नितिन गौतम एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 17 Nov 2026 12:42 PM IST
सार

हाल ही में थोक महंगाई के आंकड़ें सामने आए हैं। इन आंकड़ों में कहा गया है कि देश में महंगाई बढ़ गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेर लिया है और दावा किया है कि लोगों के घरेलू सामान का खर्च 20 फीसदी तक बढ़ गया है।

विज्ञापन
Congress slam Government anti-people policies fuelled runaway inflation PM busy with politics
जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई बेकाबू हो गई है। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असंवेदनशीलता और अहंकार का आलम यह है कि इस संकट के बीच भी उन्हें सिर्फ राजनीति की चिंता है। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की। इस रिपोर्ट में एक सर्वेक्षण के हवाले से दावा किया गया है कि हर 10 में से छह परिवार एक साल पहले की तुलना में घरेलू सामान पर 20 प्रतिशत अधिक खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन


आर्थिक कुप्रबंधन से महंगाई बेकाबू
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर हिंदी में लिखा, 'महंगाई से परिवार परेशान हैं और कारोबार बंद होने को मजबूर हैं! मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और जनविरोधी नीतियों ने महंगाई को बेकाबू कर दिया है। इससे आम जनता और कारोबारी दोनों की कमर टूट रही है।' सर्वेक्षण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 61 प्रतिशत परिवारों का मासिक खर्च 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन


महंगाई को लेकर दिए आंकड़े
उन्होंने दावा किया कि 74 प्रतिशत लोग गैर-जरूरी खर्चों में कटौती कर रहे हैं, जबकि 50 प्रतिशत लोगों को जरूरी सामान की खरीदारी भी कम करनी पड़ रही है। रमेश ने कहा कि पिछले एक साल में घी और खाद्य तेल की कीमतों में 75 प्रतिशत, सब्जियों में 73 प्रतिशत, चावल, गेहूं और अन्य अनाज में 71 प्रतिशत, दूध और डेयरी उत्पादों में 65 प्रतिशत तथा दालों की कीमतों में 62 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में 200 कपड़ा फैक्टरियां बंद होने का दावा
उन्होंने यह भी दावा किया कि नोएडा में ही एक साल के भीतर 200 कपड़ा फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। रमेश ने इसके लिए अमेरिकी टैरिफ, कच्चे माल की ऊंची कीमतों और सरकार की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा पूरे देश में कपड़ा उद्योग की खराब स्थिति का संकेत है।

रमेश ने कहा, 'महंगाई के ये आंकड़े खतरे की घंटी बजा रहे हैं। लोगों की थालियां छोटी हो रही हैं और फैक्ट्रियों पर ताले लग रहे हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री की असंवेदनशीलता और अहंकार ऐसा है कि इस संकट के बीच भी उनकी एकमात्र चिंता राजनीति है।' उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो जनता की परेशानियों को स्वीकार करने की कोशिश कर रही है और न ही उन्हें किसी तरह की राहत देने के लिए कदम उठा रही है।


पिछले सप्ताह भी कांग्रेस ने जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। पार्टी ने कहा था कि यह 'अमृत काल' नहीं, बल्कि 'महंगाई का भूकंप' है। कांग्रेस लगातार जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को घेर रही है। पार्टी का कहना है कि बढ़ते घरेलू खर्च के कारण परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और महंगाई पर काबू पाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed