सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress v BJP Rahul Gandhi NEET UG Paper Leak Telegram Restriction NTA political reactions hindi news updates

Telegram Row: टेलीग्राम पर पाबंदी मामले में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, राहुल बोले- छात्र नहीं, माफिया पर वार हो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Wed, 17 Jun 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने टेलीग्राम एप पर अस्थायी प्रतिबंध मामले में सरकार को घेरा है। भाजपा ने पलटवार किया है। 21 जून को दोबारा होने वाली नीट-यूजी परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा है? जानिए इस खबर में

Congress v BJP Rahul Gandhi NEET UG Paper Leak Telegram Restriction NTA political reactions hindi news updates
राहुल गांधी और भाजपा के बीच जुबानी जंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार द्वारा टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने पर निशाना साधा। उन्होंने इसे 'चोर पकड़ने के बजाय पीड़ित के घर पर ताला लगाने' जैसी नई चाल बताया। सरकार ने नीट-यूजी 2026 दोबारा परीक्षा से पहले यह कदम उठाया है। भारत में मौजूदा उपयोगकर्ताओं के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम ने काम करना बंद कर दिया है। हालांकि, यह वर्चुअल प्रोटोकॉल नेटवर्क (वीपीएन) के माध्यम से अभी भी चालू है। गूगल ने मंगलवार को एप को हटा दिया था, और एप्पल के एप स्टोर ने भी सरकारी आदेश का पालन करते हुए इसे हटा दिया है।



क्या अगला प्रतिबंध व्हाट्सएप पर?
एक्स पर एक पोस्ट में राहुल ने कहा कि 'टेलीग्राम प्रतिबंध' पेपर लीक रोकने की मोदी सरकार की नई चाल है। उन्होंने सवाल किया कि लाखों छात्र वर्षों से टेलीग्राम पर नोट्स, टेस्ट सीरीज और पढ़ाई के लिए निर्भर हैं। यह सुविधा छीनना पेपर लीक का समाधान कैसे हो सकता है। गांधी ने कहा कि यह तरीका भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है, जिसे देश के छात्र और पेपर लीक माफिया दोनों जानते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि अगला प्रतिबंध व्हाट्सएप पर भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टेलीग्राम पर प्रतिबंध मामले में राहुल गांधी क्या बोले?
राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी ली जाएगी। उनकी जेबें कैंची से काटी जाएंगी और प्रश्नपत्र वायुसेना के माध्यम से भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि नाटकीयता की कोई कमी नहीं होगी। लेकिन बीमारी की जड़ पर कोई प्रहार नहीं किया जा रहा है। गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक माफिया इसी सरकार की निगरानी में फल-फूल रहा है। यह युवाओं को खून के आंसू रुला रहा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी से दिखावा बंद करने और छात्रों के बजाय माफिया पर कार्रवाई करने की अपील की। गांधी ने कहा कि छात्रों की आवाज सुनी जाए, अन्यथा देश के युवा अपने अधिकार हासिल करना जानते हैं।

ये भी पढ़ें- Telegram: NEET UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध के खिलाफ कोर्ट पहुंची कंपनी, आज होगी सुनवाई

एनटीए और टेलीग्राम सीईओ के स्पष्टीकरण में क्या?
सरकार ने मंगलवार को नीट-यूजी 2026 दोबारा परीक्षा से पहले टेलीग्राम मैसेजिंग एप तक पहुंच को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि इस उपाय का उद्देश्य नकल गिरोहों और गलत सूचना से निपटना है। एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि 22 जून तक टेलीग्राम पर प्रतिबंध 21 जून की दोबारा परीक्षा को कदाचार मुक्त सुनिश्चित करने के प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। टेलीग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पावेल दुरोव ने भारत में मैसेजिंग एप पर प्रतिबंध की आलोचना की। उन्होंने इसे 'गलती' बताया और कहा कि लीक अन्य एप पर चला गया है।

ये भी पढ़ें- NEET: नीट री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम बैन पर भड़के केजरीवाल, बोले- पेपर लीक रोकना सरकार की मंशा नहीं


भाजपा ने राहुल पर पलटवार कर क्या कहा?
राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से संवाद से पहले भाजपा ने बुधवार को उन पर राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस सांसद नीट-यूजी दोबारा परीक्षा की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों की कीमत पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि गांधी ने छात्रों के साथ संवाद के लिए राजस्थान के कोटा को क्यों चुना। यह दोबारा परीक्षा आयोजित किए जाने से महज 72 घंटे पहले हो रहा है। त्रिवेदी ने गांधी पर राजनीतिक लाभ के लिए 'चालाकी' करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने पूछा कि क्या यह कांग्रेस की आंतरिक राजनीति के कारण है कि वे छात्रों की भावनाओं से खेलना चाहते हैं। भाजपा नेता ने छात्रों को इन 72 घंटों के दौरान बिना किसी मानसिक तनाव के अपनी परीक्षा की तैयारी करने का अवसर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजनीति करने के कई अवसर मिलेंगे, 21 जून के बाद राजनीति हो सकती है।

इस मामले में प्रियंका गांधी क्या बोलीं?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी के बयान का पुरजोर समर्थन किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार का यह कदम भारत के शिक्षा ढांचे में मौजूद गहरी और व्यवस्थागत समस्याओं को दर्शाता है, इनमें तत्काल और संरचनात्मक सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, राहुल के एक्स हैंडल पर सही बात लिखी गई है। शिक्षा प्रणाली और पूरी परीक्षा व्यवस्था में कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें ठीक करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed