सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Coronavirus in India Live Updates: दिल्ली के सभी अस्पतालों में 20 फीसदी बिस्तर कोरोना मरीजों के लिए रखने का आदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 24 May 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

  • देश में लॉकडाउन सही समय पर लगाया गया, इसने सोशल वैक्सीन का काम किया: स्वास्थ्य मंत्री
  • महाराष्ट्र में आज 3041 नए केस सामने आए जबकि धारावी में दो की मौत हुई है 
  • मुंबई में आज 1725 नए मामले सामने आए, 39 की हुई मौत  
  • महाराष्ट्र सरकार ने घरेलू विमान सेवा शुरू करने की इजाजत दे दी है 
  • तमिलनाडु में आज 765 संक्रमित मरीज मिले, जबकि 8 की मौत हुई  
  • पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,767 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हुई है
  • देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,31,868 हो गई है
  • 73,560 सक्रिय मामले हैं, 54,441 लोग ठीक हो चुके हैं,  3,867 लोगों की मौत 
यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...

Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 May 24 Lockdown4 Day seventh, Corona Pandemic, delhi Maharashtra, Madhya Pradesh  , bihar, kerala
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:53 PM, 24-May-2020

हरियाणा: 53 नए मामले सामने आए

प्रदेश में कोरोना के 53 मामले सामने आए, इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 1184 हो गई है। 16 लोगों की अबतक मौत हुई है। -राज्य स्वास्थ्य विभाग
11:51 PM, 24-May-2020

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने नजफगढ़ के चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान (सीबीपीएसीएस) में रविवार को कोविड19 हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) का दौरा किया।
10:40 PM, 24-May-2020

दिल्ली में 20 प्रतिशत बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए रखने का निर्देश

दिल्ली सरकार ने 50 या उससे अधिक बिस्तरों वाले सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को निर्देश दिया है कि वे अपनी कुल क्षमता के 20 प्रतिशत बिस्तर कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए सुरक्षित रखें। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने रविवार को ट्वीट किया, दिल्ली सरकार को कोविड-19 मरीजों के लिए सुरक्षित बिस्तरों की संख्या बढ़ाना महत्वपूर्ण लगा। इसलिए, 50 या उससे अधिक बिस्तरों वाले सभी 117 निजी अस्पतालों/नर्सिंग होम को अपने कुल बिस्तरों में से 20 प्रतिशत को कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित रखना होगा। 
 
10:30 PM, 24-May-2020
दिल्ली: ईद से एक दिन पहले दरियागंज में बाजारों में ज्यादा भीड़ नहीं जुटी। कोरोना वायरस के चलते कम लोग ही बाजार पहुंचे। 
 
 
10:20 PM, 24-May-2020

ओडिशा में तैयारियां तेज

ओडिशा: भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानों को लेकर तैयारी तेज, यहां सैनिटाइजेशन व दूसरी तैयारियां की जा रही हैं। बता दें कि देशभर में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू हो रही हैं। 

 
10:07 PM, 24-May-2020

असम में कोरोना वायरस के 20 नए मामले

असम में कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आए हैं। नलबारी में 6, कामरूप में 5, होजाई में 4, कामरूप मेट्रो और नागांव में 2-2 और मोरीगांव में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 378 पहुंची : हिमंत विस्वा सरमा, मंत्री  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:50 PM, 24-May-2020

राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 286 नए मामले

राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 286 नए मामले सामने आए, तीन की मौत हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 7028 पहुंची, अबतक 163 की मौत। 3848 मरीज अब तक स्वस्थ हुए। 
 
09:38 PM, 24-May-2020

मध्यप्रदेश में 294 नए कोरोना संक्रमित, 9 की मौत

मध्यप्रदेश में आज 294 नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि 9 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 6665 पहुंच गई है। अब तक 3408 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि कुल 290 लोगों की मौत हुई है। 
 
09:29 PM, 24-May-2020
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया। 

 
09:00 PM, 24-May-2020

मुंबई में आज कोरोना वायरस के 1725 नए मामले

मुंबई में आज कोरोना वायरस के 1725 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 30,359 पहुंची। आज 39 की मौत हुई। अब तक मौत का आंकड़ा 988 पर पहुंचा।    
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed