Coronavirus in India Live Updates: पुणे में पिछले 24 घंटे में 459 नए मामले, आठ लोगों की मौत
{"_id":"5ecac6808ebc3ee532420a0c","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-may-25-lockdown4-day-eight-corona-pandemic-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-bihar-kerala","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India Live Updates: पुणे में पिछले 24 घंटे में 459 नए मामले, आठ लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 26 May 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
- 25 मई 2020 तक (10:00 बजे तक) देशभर के विभिन्न राज्यों से कुल 3060 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया है।
- रेल मंत्रालय ने रेल भवन को अगले दो दिनों (26 और 27 मई) के लिए बंद रखने का फैसला किया है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 6,977 नए मामले सामने आए हैं और 154 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,38,845 हो गई है, जिनमें 77,103 सक्रिय मामले हैं।
- देशभर में अब तक 57,721 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 4021 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
12:18 AM, 26-May-2020
असम: 13 नए मामले सामने आए
प्रदेश में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 539 हो गई है। इनमें से 470 मामले सक्रिय हैं, जबकि चार की मौत हो गई है। हिमंता बिस्वा सरमा, मंत्री
11:22 PM, 25-May-2020
केरलः कोरोना से संक्रमित 63 वर्षीय महिला की मौत
केरल के कन्नूर जिले में कोरोना से संक्रमित 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसी के साथ केरल में मरने वालों की संख्या छह हो गई है।10:48 PM, 25-May-2020
तेलंगाना में आज 66 नए मामले
तेलंगाना में आज 66 नए मामले सामने आए औ तीन लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1920 हो गई। राज्य में मरने वालों की संख्या 56 हो गई हैः सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक, तेलंगाना
मध्य प्रदेश में आज 194 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 6859
मध्य प्रदेश में आज 194 नए मामले सामने आए और 10 मौतें हुई हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6859 है, जिनमें से 3571 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 300 है: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग

10:23 PM, 25-May-2020
पुणे में पिछले 24 घंटे में 459 नए मामले, आठ लोगों की मौत
पुणे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 459 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 6153 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 280 पहुंच गया हैः जिला स्वास्थ्य अधिकारी
हिमाचल प्रदेश में कुल पॉजिटिव केस 223
हिमाचल प्रदेश में दो और मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल पॉजिटिव केस 223 हो गए हैं, जिनमें 151 मामले सक्रिय हैं और अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी हैः स्वास्थ्य विभाग
असम में 12 और नए मामले
असम में 12 और नए मामले सामने आए। इसी के साथ असम में संक्रमितों की कुल संख्या 526 हो गई है, जिनमें 457 सक्रिय मामले हैं: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री
फ्लाइट से महाराष्ट्र पहुंचने वालों को 14 दिन का होम क्वारंटीन, एसओपी जारी
महाराष्ट्र सरकार ने घरेलू उड़ानों के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसके मुताबिक घरेलू हवाई यात्रा से महाराष्ट्र सफर करने वाले हर यात्री को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में रहना पड़ेगा।

09:42 PM, 25-May-2020
राजस्थान में आज 272 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 7300 हुई
राजस्थान में आज रात नौ बजे तक 272 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 7300 हो गई है। आज चार लोगों की मौत के बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 167 हो गई :राज्य स्वास्थ्य विभाग
झारखंड में संक्रमितों की संख्या 405 हुई
बोकारो से कोरोना के दो और मामले सामने आए। इसी के साथ झारखंड में संक्रमितों की संख्या 405 हो गई है।
झारखंड में संक्रमितों की संख्या 405 हुई
बोकारो से कोरोना के दो और मामले सामने आए। इसी के साथ झारखंड में संक्रमितों की संख्या 405 हो गई है।
09:37 PM, 25-May-2020
दिल्ली सरकार घरेलू यात्रा के लिए जारी किए दिशानिर्देश
दिल्ली सरकार घरेलू यात्रा (एयर/ट्रेन/अंतरराज्यीय बस यात्रा) के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। बीमारी के लक्षण न होने वाले यात्रियों को सलाह के साथ यात्रा की अनुमति मिलेगी कि वे 14 दिनों अपने स्वास्थ्य की निगरानी करेंगे। लक्षण विकसित होने पर डीडीएमए/राज्य हेल्पलाइन नंबर को सूचित करेंगे। सभी यात्रियों को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:00 PM, 25-May-2020
अहमदाबाद में आज कोरोना के 310 नए मामले, 25 लोगों की मौत
अहमदाबाद में आज कोरोना के 310 नए मामले सामने आए और 25 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 10,590 हो गई है और मौत का आंकड़ा 722 हो गया हैः स्वास्थ्य अधिकारी
भुवनेश्वर में कल से होगी बस सेवा की शुरुआत
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कल यानी मंगलवार से बसें चलेंगी। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी।
सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं लोग
बिहार: लॉकडाउन-चार 31 मई तक जारी है, लेकिन प्रवासी मजदूर किस तरह इन बसों में यात्रा कर रहे हैं। तस्वीर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर से सीतामढ़ी जाने वाले बस की है। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे लोग।

08:53 PM, 25-May-2020
चंडीगढ़ में आज 28 नए मामले, एक की मौत
चंडीगढ़ में आज 28 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या अब 266 हो गई है और मरने वालों की संख्या चार है: स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़हरियाणा में आज 29 नए मामले
हरियाणा में आज 29 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1213 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
08:48 PM, 25-May-2020
मुंबई में आज 1430 नए मामले और 38 लोगों ने तोड़ा दम
मुंबई में आज कोरोना के 1430 नए मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हो गई हैं। इसी के साथ मुंबई में कुल मामलों की संख्या 31,789 हो गई है और शहर में मरने वालो का आंकड़ा 1026 हो गया हैः बीएमसी
08:35 PM, 25-May-2020
झारखंड में आज 25 नए मामले, कुल संख्या 403 हुई
झारखंड में आज कोरोना के 14 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 403 हो गई हैः स्वास्थ्य सचिवशिमला में आज खुली नाई की दुकानें
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चौथे चरण में शिमला में आज नाई की दुकानें और सैलून खोले गए।

कमेंट
कमेंट X