सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Coronavirus in India Live Updates: स्पाइसजेट के विमान से सफर करने वाले दो यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 28 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

  • गोवा में प्रवेश करने वाले सभी लोगों के लिए हमने कोरोना नेगेटिव सर्टिफिकेट को आवश्यक बना दिया हैः मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत 
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 792 नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 15,257 हो गई है। अब तक 303 लोगों की मौत हुई है।
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में कोरोना पॉजिटिव के 22 नए मामले सामने आए हैं।
  • पिछले 24 घंटे में 6,387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,51,767 हो गई है, जिनमें से 83,004 सक्रिय मामले हैं, 64,426 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 4,337 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 May 27 Lockdown4 Day Ten, Corona Pandemic, delhi Maharashtra, Madhya Pradesh, bihar, kerala
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:24 AM, 28-May-2020

छत्तीसगढ़ में सक्रिय संक्रमितों की कुल संख्या 286 हो गई 

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जशपुर जिले में पांच और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से छत्तीसगढ़ में सक्रिय संक्रमितों की कुल संख्या 286 हो गई है।
12:08 AM, 28-May-2020

असम में 9 नए मामले सामने आए

असम में 9 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 789 हो गई है, जिसमें 689 सक्रिय मामले, 87 डिस्चार्ज, और 4 मौतें शामिल हैं:- हेमंत बिस्व सरमा, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री
12:00 AM, 28-May-2020

स्वस्थ पाए जाने पर अब 7 दिन ही क्वारंटीन रहेंगे विदेश से लौटे भारतीय, शेष 7 दिनों का भुगतान मिलेगा वापस

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय देव ने सभी संबंधित अधिकारियों को 'यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है कि जो भारतीय विदेश से लौटे हैं और उन्होंने होटलों को 14 दिनों के अग्रिम भुगतान किया है, लेकिन स्वस्थ पाए जाने पर 7 दिन के बाद ही वे होटल से चेक आउट कर दिए हों तो बिना किसी देरी के उनकी शेष राशि वापस कर दी जाएगी।
 
11:50 PM, 27-May-2020

मध्यप्रदेश के इंदौर में 78 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

मध्यप्रदेश के इंदौर में 78 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 3260 हो गई है। जिले में मरने वालों की संख्या 122 हो गई हैः-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, इंदौर 
11:40 PM, 27-May-2020

तेलंगाना सरकार का गुरुवार से हैदराबाद में मॉल को छोड़कर सभी दुकानें खोलने का फैसला

तेलंगाना सरकार ने गुरुवार से हैदराबाद में मॉल को छोड़कर सभी दुकानें खोलने का फैसला किया है। वैकल्पिक आधार पर दुकानें खोलने की अनुमति मिलने के बाद से लोग काफी भीड़ लगा रहे थे, इसलिए अब सभी दुकानों को खोलने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। 
10:54 PM, 27-May-2020

स्पाइसजेट के विमान से सफर करने वाले दो यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए

25 मई को अहमदाबाद से गुवाहाटी तक स्पाइसजेट के विमान से सफर करने वाले दो यात्रियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यात्रियों ने SG-8194(अहमदाबाद-दिल्ली) और SG-8152 (दिल्ली-गुवाहाटी) विमान से यात्रा की थी: स्पाइसजेट के प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
10:34 PM, 27-May-2020

झारखंड में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 458 हुई

झारखंड में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 458 हो गई है, जिनमें 263 सक्रिय मामले हैं, 191 ठीक हो चुके हैं और अब तक राज्य में कोरोना के कारण चार लोगों की मौत हुई है। 
10:33 PM, 27-May-2020

तेलंगाना में कल से रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों को कर्फ्यू से छूट 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कल से रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों को कर्फ्यू से छूट दे दी है।
10:07 PM, 27-May-2020

मुंबई के धारावी में आज 18 नए मामले

मुंबई के धारावी में आज 18 नए मामले सामने आए। धारावी में कुल संक्रमितों की संख्या 1639 हो गई है और मौत का आंकड़ा 61 पहुंच गया है। 
09:54 PM, 27-May-2020

मुंबई में आज 1044 नए मामले, 32 लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना के 1044 नए मामले सामने आए और 32 लोगों की जान चली गई। शहर में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 33,835 हो गया है, जबकि वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 1097 हो गई हैःबृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी)
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed