Coronavirus in India Live Updates: पुणे में बीते 24 घंटे में 369 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम
{"_id":"5ecec0b58ebc3e903a578e73","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-may-28-lockdown4-day-eleven-corona-pandemic-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-bihar-kerala","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India Live Updates: पुणे में बीते 24 घंटे में 369 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 29 May 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
- दिल्ली में आज एक दिन में सर्वाधिक 1024 मामले सामने आए। इसके साथ ही देश की राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या 16,281 पहुंच गई है।
- गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 367 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 22 लोगों की मौत हो गई।
- महाराष्ट्र में आज 2598 नए मामले सामने आए और 85 लोगों की मौत हो गई।। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 59546 हो गई है। अब तक 1982 लोगों की जान जा चुकी है।
- तमिलनाडु में आज 827 मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 19 हजार के पार हो गई है।
- कोरोना की वजह से देश में 13 शहरों की हालत ज्यादा खराब है।
- देश में पिछले 24 घंटे में 6,566 नए मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,58,333 हो गई है, जिनमें से 86,110 सक्रिय मामले हैं, 67,692 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 4,531 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:40 PM, 28-May-2020
इंदौर में आज 84 और नए मामले सामने आए
मध्यप्रदेश के जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इंदौर में आज 84 और नए मामले सामने आए। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3344 हो गई है, वहीं अब तक कुल 126 लोगों की मौत हो गई है।
84 more #COVID19 cases reported in Indore today. Total number of cases in the district is now at 3344, including 126 deaths: District Health Department #MadhyaPradesh pic.twitter.com/RvJcdAm3kA
— ANI (@ANI) May 28, 2020
11:33 PM, 28-May-2020
अक्तूबर में राष्ट्रीय खेल 2020 की मेजबानी संभव नहीं
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण अक्तूबर में राष्ट्रीय खेल 2020 की मेजबानी संभव नहीं है। हम केंद्रीय खेल मंत्रालय को पत्र लिखकर भारतीय ओलंपिक संघ के साथ संवाद करने और समीक्षा करने के लिए कहेंगे। फिर नए सिरे से निर्णय लेने के लिए अनुरोध करेंगे।
It is not possible to host the National Games 2020 in October due to COVID19. We will write to the Union Sports Ministry to communicate with the Indian Olympic Association to hold a review & decide fresh dates: Goa CM Pramod Sawant pic.twitter.com/DidES5KuOz
— ANI (@ANI) May 28, 2020
11:00 PM, 28-May-2020
पुणे में बीते 24 घंटे में 369 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम
पुणे में बीते 24 घंटे में 369 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की जान चली गई। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 7012 हो गई है और मौत का आंकड़ा 310 पहुंच गया है।
09:58 PM, 28-May-2020
छत्तीसगढ़ में पॉजिटिव मामलों की संख्या 398 हुई
छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 29 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 398 हो गई है।
झारखंड में 253 सक्रिय मामले
झारखंड में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 469 हो गई है, जिनमें से 253 सक्रिय मामले हैं।
सरकार ने पैरासिटामोल के निर्यात से प्रतिबंध हटाया
सरकार ने तत्काल प्रभाव से पैरासिटामोल के निर्यात से प्रतिबंध हटा लिया है।
झारखंड में 253 सक्रिय मामले
झारखंड में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 469 हो गई है, जिनमें से 253 सक्रिय मामले हैं।
सरकार ने पैरासिटामोल के निर्यात से प्रतिबंध हटाया
सरकार ने तत्काल प्रभाव से पैरासिटामोल के निर्यात से प्रतिबंध हटा लिया है।
09:50 PM, 28-May-2020
गृह मंत्री अमित शाह ने लॉकडाउन पर विचार जानने के लिए मुख्यमंत्रियों से की बात
गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना वायरस पर मुख्यमंत्रियों के विचार जानने के लिए उनसे बात की।हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 281 हुई
हिमाचल प्रदेश में पांच और पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 281 हो गई।
09:43 PM, 28-May-2020
मुंबई में आज 1438 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, 38 लोगों की मौत
मुंबई में आज 1438 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 38 लोगों की जान चली गई। शहर में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 35,273 पहुंच गई है। मुंबई में मरने वालों की संख्या 1135 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:29 PM, 28-May-2020
राजस्थान में 251 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 8067 हुई
राजस्थान में गुरुवार रात 8:30 बजे तक 251 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 8067 पहुंच गई है।तेलंगाना में 66 नए मामले सामने आए
तेलंगाना में 66 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1908 हो गई है।
09:26 PM, 28-May-2020
राज्य सरकार की विशेष चिकित्सा बीमा योजना के तहत कोलकाता पुलिस के 10 पुलिसकर्मियों को आज एक-एक लाख रुपये दिए गए हैं। ये सभी कोरोना से संक्रमित हो गए थे, लेकिन अब ठीक हो गए हैं: कोलकाता पुलिस
09:22 PM, 28-May-2020
रेलवे ने विशेष राजधानी टाइप ट्रेन और मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की अग्रिम आरक्षण अवधि बढ़ाई
रेल मंत्रालय ने 12 मई से चलने वाली सभी 30 विशेष राजधानी प्रकार की ट्रेन और 200 विशेष मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) को 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया है। इन सभी 230 ट्रेनों में पार्सल और सामान की बुकिंग की अनुमति होगी।
09:04 PM, 28-May-2020
दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 1024 मामले, संक्रमितों की संख्या 16281 पहुंची
दिल्ली में आज एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 1024 मामले सामने आए। इसके साथ ही देश की राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या 16,281 पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली में आज 13 लोगों की मौत हो गई, जिससे मौत का आंकड़ा 316 पहुंच गया है।

कमेंट
कमेंट X