कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के सबसे कारगर 10 तरीके, जो हमेशा आएंगे काम
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
कोरोना वायरस का संक्रमण लगभग पूरी दुनिया में फैल चुका है। प्रत्येक कुछ दिन पर कोरोना की वैक्सीन तैयार होने की रिपोर्ट आती है, लेकिन अभी तक इसका इंसान पर ट्रायल नहीं हो पाया है। कोरोना का संक्रमण दिनों-दिन बढ़ते जा रहा है। दुनियाभर की सरकारें अपनी सुविधानुसार संक्रमण को रोकने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन संक्रमण को रोकने के लिए आपकी और हमारी भी उतनी ही जिम्मेदारी है जितनी सरकार की है। कोरोना से बचने के लिए सबसे बड़ा हथियार आत्म सुरक्षा है। अब तय आपको करना है कि आप खुद को कितना सुरक्षित रख पाते हैं और डॉक्टर्स द्वारा बताए गए नियमों का कितना पालन करते हैं? आइए जानते हैं कोरोना संक्रमण से बचने के 10 कारगर तरीके के बारे में...
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
कोरोना वायरस का संक्रमण लगभग पूरी दुनिया में फैल चुका है। प्रत्येक कुछ दिन पर कोरोना की वैक्सीन तैयार होने की रिपोर्ट आती है, लेकिन अभी तक इसका इंसान पर ट्रायल नहीं हो पाया है। कोरोना का संक्रमण दिनों-दिन बढ़ते जा रहा है। दुनियाभर की सरकारें अपनी सुविधानुसार संक्रमण को रोकने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन संक्रमण को रोकने के लिए आपकी और हमारी भी उतनी ही जिम्मेदारी है जितनी सरकार की है। कोरोना से बचने के लिए सबसे बड़ा हथियार आत्म सुरक्षा है। अब तय आपको करना है कि आप खुद को कितना सुरक्षित रख पाते हैं और डॉक्टर्स द्वारा बताए गए नियमों का कितना पालन करते हैं? आइए जानते हैं कोरोना संक्रमण से बचने के 10 कारगर तरीके के बारे में...
क्या करें कि कोरोना रहे आपसे कोसों दूर?
- आप जितना लोगों के करीब जाएंगे, संक्रमण के फैलने का खतरा उतना ही ज्यादा रहेगा। आप घर से बाहर जब भी निकलें तो इस बात का ख्याल रखें कि किसी से मिलें तो उचित दूरी बनाए रखें। घर से बाहर यदि आप किसी से मिल रहे हैं तो कम-से-कम दो मीटर की दूरी बनाए रखें।
हाथ और चेहरे को जितना साफ रख सकते हैं, रखें
- संक्रमण में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना होता है। कोरोना के साथ भी आपको ऐसा ही करना होगा। हाथ और मुंह को जितना साफ रख सकते हैं, उतना रखें। हाथ को साबुन, पानी या फिर सैनिटाइजर से नियमित तौर पर साफ करें। मुंह, नाक और आंख को छूने की कोशिश ना करें। घर से बाहर निकलें तो सैनिटाइजर को अपने साथ जरूर रखें। चेहरे और हाथ के अलावा पैर को भी अच्छे से धोएं, क्योंकि कोरोना वायरस सतह पर भी जिंदा रहता है।
वर्क फ्रॉम होम
- यदि आपकी कंपनी घर से काम करने की सुविधा देती है तो घर से ही काम करें। ऑफिस जाकर शक्तिमान बनने की जरूरत नहीं है। घर से काम के दौरान कुर्सी, टेबल और इंटरनेट का इंतजाम करें और एक कमरा खुद के लिए रिजर्व रखें।
आमने-सामने मिलने से बचें
- घर से बाहर निकलें तो किसी के सामने खड़े होकर उससे बात ना करें। कम-से-कम दो मीटर की दूरी बनाएं रखें और थोड़ा बगल में खड़ें हो। यदि आप लंबे लॉकडाउन के बाद अपने किसी बेहद करीबी से मिल रहे हैं तो भी इस बात का पूरा ख्याल रखें। फेस-टू-फेस बात नहीं करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि बातचीत के दौरान मुंह से निकलने वाले पानी/लारवा की बूंदों से संक्रमण बहुत तेजी से फैल सकता है।
ऑफिस में लोगों से साथ गप्पे ना करें
- यदि आपका काम घर से करने के लायक नहीं है और आपको ऑफिस जाना पड़ रहा है तो वहां लोगों से जितना संभव हो सके, कम बातें करें। इसके अलावा कम-से-कम लोगों से मुलाकात करें। कोशिश करें तो आपकी शिफ्ट हमेशा उन्हीं लोगों के साथ लगे जो आपको साथ हर दिन काम कर रहे हैं।
साइकिल को बनाएं जिंदगी का हिस्सा
- यदि साइकिल का इस्तेमाल करने और पैदल चलने से आपका काम पूरा हो सकता है तो आवागमन के लिए इन्हीं दो तरीकों का इस्तेमाल करें। सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करने से बचें। पैदल चल रहे हैं तो भीड़ का हिस्सा ना बनें। यदि आप सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल कर रहें तो उस दौरान यात्रा ना करें जब भीड़ अधिक होती है।
नियमित तौर पर धोएं कपड़े
- आप घर में रहे हैं या आपको बाहर जाना पड़ रहा है। इससे कोई मतलब नहीं है। अपने कपड़ों की धुलाई नियमित तौर पर करें। इसके अलावा बेड की चादर और तकिए की कवर को भी समय-समय पर धोएं। शोध के मुताबिक कपड़ों पर भी कई दिनों तक कोरोना वायरस जिंदा रहता है। ऐसे में कपड़ों के जरिए भी संक्रमण फैल सकता है, इसलिए कपड़े को नियमित तौर पर धोते रहते हैं।
घर को हवादार बनाएं
- घर और ऑफिस में हवा के आने-जाने का पूरा ध्यान रखें। यदि खिड़की पर कोई सामान रखा है जिसकी वजह से हवा का प्रवाह बंद हो रहा है तो उसे खुलें। शयनकक्ष में भी हवा का भी पूरा ख्याल रखें। यदि कमरे में वैंटिलेशन की दिक्कत है तो विंडो फैन का इस्तेमाल करें, ताकि हवा का प्रवाह बना रहे।
फेस मास्क का इस्तेमाल
- फेस मास्क को इस्तेमाल इस कदर से करना है जैसे कि वह आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया हो। फेस मास्क नहीं है तो गमछे का इस्तेमाल करें, लेकिन जैसे भी चेहरे को ढंककर रखें। घर के अंदर तो बिना मास्क का काम चल जाएगा, लेकिन बाहर निकलते हैं तो फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। दुकान जाने या सार्वजनिक जगहों पर जाएं तो अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें।
सब्जियों को अच्छे से धोएं
- यदि आप घर में हरी सब्जी खरीदकर ला रहे हैं तो उसे नमक के पानी में अच्छे से धोएं। इसके बाद उसे अच्छे से पकाने के बाद ही खाएं। यदि खाना ठंडा हो गया है तो उसे गर्म करके ही खाएं। कच्चा खाद्य पदार्थ खाने से परहेज करें।

कमेंट
कमेंट X