सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Update: COVID 19 Cases in India in Last 24 Hours Today Know Corona Active Death Cases Daily Report

Corona Alert: पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 29 Apr 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

देश में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का 0.11 फीसदी है। देश में बीते दिन कोरोना की वजह से 40 लोगों की मौत भी हुई है।

Coronavirus Update: COVID 19 Cases in India in Last 24 Hours Today Know Corona Active Death Cases Daily Report
इन मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,171 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार से तुलना करें तो नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51 हजार के पार पहुंच गया है। देश में वर्तमान समय में  51,314 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

अब तक 4.49 करोड़ केस

देश में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का 0.11 फीसदी है। देश में बीते दिन कोरोना की वजह से 40 लोगों की मौत भी हुई है। हालाकि, इनमें 15 पुराने मामले हैं, जिन्हें केरल ने बीते दिन अपडेट कराया है। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,508 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार कम हो रहे मामले

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 7,533 नए मामले सामने आए थे। यह आंकड़ा गुरुवार को 9,335 था। 

विज्ञापन

रिकवरी दर 98.70 प्रतिशत

मंत्रालय की वेबसाइट पर साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.70 प्रतिशत दर्ज की गई है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,43,56,693 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत बनी हुई है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की कुल 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

भारत ने हाल ही में बनाया कोरोना का अपडेटेड टीका

ब्रिटेन के बाद अब भारत ने भी कोरोना टीके का अपडेटेड वर्जन तैयार कर लिया है। यह पूरी तरह से ओमिक्रॉन और उसके उपस्वरूप को लेकर बनाया गया है, जिसकी एक खुराक लेने से पर्याप्त एंटीबॉडी विकसित हो सकती हैं। यह कोविशील्ड या फिर कोवाक्सिन की दोनों खुराक लेने वालों के लिए रहेगी। दो खुराक का टीकाकरण पूरा होने के चार माह बाद इस अपडेटेड वैक्सीन की एहतियाती खुराक को लिया जा सकता है।

कुछ ही समय पहले अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने ब्रिटेन में एमआरएनए तकनीक से पहला ओमिक्रॉन आधारित टीका लॉन्च किया था। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ ही सप्ताह पहले जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स कंपनी ने ओमिक्रॉन और उसके उप स्वरूप बीए.1 को लेकर एक अपडेट टीका एमआरएनए तकनीक के जरिये तैयार किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed