सबसे अधिक संक्रमण महाराष्ट्र में लेकिन मृत्यु दर पश्चिम बंगाल में अधिक, देखें देश के टॉप 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की क्या है स्थिति
देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1,38,845 हो चुके हैं जिनमें से 57,721 लोग ठीक हो गए हैं और 4,021 लोगों की मृत्यु हो गई है। पूरे देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु की दर 2.89 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6,977 नए मामले सामने आए हैं और 154 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक 50,231 मामले हैं, यहां मरने वालों की संख्या 1,635 के आंकड़े को पार कर चुकी है। आइए जानते हैं देश के टॉप 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से होने वाली मृत्यु का दर क्या है?
- पश्चिम बंगाल (7.41%) - पश्चिम बंगाल में अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना से होने वाली मृत्यु की दर अधिक है। यहां कुल मामले 3,667 हैं, 1,339 लोग ठीक हो चुके हैं और 272 लोगों की मौत हो गई है।
- गुजरात (6.01%)- कोरोना से मृत्यु दर के मामले में गुजरात दूसरे नंबर पर है। गुजरात में 14,063 मामले सामने आए हैं जिनमें से 6,412 लोग ठीक हो चुके हैं और 858 लोगों की मौत हो गई है।
- मध्य प्रदेश (4.35%)- मध्य प्रदेश, देश का तीसरा ऐसा राज्य है जहां मृत्यु दर अधिक है। यहां पर कुल मामले 6,665 हैं जिनमें से 2,967 सक्रिय हैं, 3,408 लोगों को बचाया जा चुका है और 290 लोगों की मृत्यु हो गई है।
- महाराष्ट्र (3.25%)- महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है, लेकिन यहां का मृत्यु दर कम है। राज्य में संक्रमण के अभी तक 50,231 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 33,996 मामले सक्रिय हैं, 14,600 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,635 लोगों की मौत हो गई है।
- उत्तर प्रदेश (2.56%)- उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां अभी तक कोरोना के कुल मामले 6,268 आए हैं जिनमें से 161 लोगों की मौत हुई है।
- राजस्थान (2.27%)- राजस्थान में संक्रमण के मामले 7,173 पहुंच चुके हैं जिनमें से 3,154 सक्रिय हैं, 3,856 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और 163 लोगों मौत हो गई है।
- आंध्र प्रदेश (1.98%)- आंध्र प्रदेश में कुल मामले 2,824 हैं, जिनमें से 884 सक्रिय हैं, 1884 लोग स्वस्थ हो गए हैं और 56 लोगों की मौत हुई है।
- दिल्ली (1.96%) - दिल्ली में मृत्यु का प्रतिशत कम है। यहां अभी तक 14,053 मामले सामने आए हैं जिनमें से 6,771 लोगों ठीक हो चुके हैं और 276 लोगों की मौत हो चुकी है।
- तमिलनाडु (0.68%)- तमिलनाडु देश का दूसरा ऐसा राज्य है जहां संक्रमण के मामले सबसे अधिक हैं लेकिन यहां की मृत्यु दर कम है। तमिलनाडु में संक्रमण के कुल 16,277 मामले सामने आए हैं जिनमें से 112 लोगों की मौत हुई है।
- बिहार (0.41%)- बिहार की बात करें तो राज्य में अभी तक संक्रमण के कुल 2,643 मामले सामने आए हैं, 1,930 मामले सक्रिय हैं, 702 लोग ठीक हो चुके हैं और 11 लोगों की मौत हुई है।
नोट- ये सभी आंकड़े 25 मई 2020 की शाम 6 बजे तक के हैं। स्रोत-covid19india.org

कमेंट
कमेंट X