सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPA India Region Lok Sabha Speaker will inaugurate the conference several states will gather in Goa

CPA India Region: गोवा में जुटेंगे कई राज्यों के विधानसभा अधिकारी; लोकसभा स्पीकर करेंगे कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 08 Apr 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पणजी में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। 

CPA India Region Lok Sabha Speaker will inaugurate the conference several states will gather in Goa
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : (सोशल मीडिया)
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को पणजी में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सीपीए के जोन-7 के सम्मेलन का उद्देश्य संसदीय सहयोग को मजबूत करना, सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देना है। वहीं,  क्षेत्र की प्रमुख विकास प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करना है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें-  Assembly Election 2026: असम, केरल और पुदुचेरी में कल होगा मतदान; पीएम मोदी पर हमलावर सीएम एमके स्टालिन

विज्ञापन
विज्ञापन


कई विषयों पर होगी चर्चा
इस बैठक में "2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवा विधायकों की भूमिका" और "व्यापार, पर्यटन, शहरीकरण, पर्यावरण और तटीय संपर्क में जोन-7 की प्राथमिकताएं" जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। सीपीए इंडिया रीजन जोन-7 में गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र की विधानसभाएं शामिल हैं। सीपीए इंडिया रीजन को 2024 में नौ जोन में पुनर्गठित किए जाने के बाद जोन-7 का यह पहला सम्मेलन होगा। वर्तमान में, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष सीपीए इंडिया रीजन जोन-7 के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।


यह भी पढ़ें- Assam Polls: जालुकबारी नहीं, इस बार दिसपुर पर टिकीं निगाहें, पुरानी BJP बनाम नई और बागी बनाम संगठन के बीच जंग


कई नेता होंगे शामिल 
10 अप्रैल को होने वाले समापन सत्र में गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उपस्थित रहेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी भी  संबोधिन करेंगे। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी, केंद्रीय मंत्री और गोवा के सांसद तथा तीनों सदस्य राज्यों के विधायक भी सम्मेलन में भाग लेंगे। 

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed