सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CR Patil: Journey from police constable to minister, record of winning Lok Sabha elections with huge votes

सीआर पाटिल: पुलिस कांस्टेबल से मंत्री तक का सफर, लोकसभा चुनावों भारी-भरकम मतों से बनाया जीत का रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार

CR Patil: सीआर पाटिल को भाजपा का संगठन कौशल वाला अनुभवी नेता माना जाता है। उन्होंने 2024 के आम चुनाव में नवसारी सीट पर 7.77 लाख मतों के भारी-भरकम अंतर से जीत दर्ज की। अब उन्होंने मोदी 3.0 में मंत्री पद की शपथ ली है।

CR Patil: Journey from police constable to minister, record of winning Lok Sabha elections with huge votes
सीआर पाटिल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह का समापन हो चुका है। नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी सहित कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल में नए चेहरों को जगह दी गई है। इनमें से एक गुजरात से चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल (सीआर पाटिल) भी शामिल हैं। पाटिल को भाजपा का संगठन कौशल वाला अनुभवी नेता माना जाता है। उन्होंने 2024 के आम चुनाव में नवसारी सीट पर 7.77 लाख मतों के भारी-भरकम अंतर से जीत दर्ज की। यही नहीं, उससे पहले के दो आम चुनावों में भी उन्होंने 5.5 लाख मतों के अंतर जीत हासिल की थी। उन्होंने पुलिस कांस्टेबल से मोदी 3.0 में शामिल होने तक का सफर किया है, आइए उनके बारे में जानते हैं। 

Trending Videos


पिपरी अकरौत गांव में हुआ जन्म
सीआर पाटिल का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव के पिंपरी अकरौत गांव में हुआ था। वह 1975 में गुजरात पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। हालांकि, करीब 14 साल बाद 1984 में इस पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया इंडस्ट्री में भी रखा कदम
इसके बाद पाटिल ने मीडिया इंडस्ट्री की ओर रुख किया। 1991 में उन्होंने एक दैनिक गुजराती समाचार पत्र शुरू किया। इस समाचार पत्र का नाम नवगुजरात टाइम्स है। 

1989 में शुरू हुआ सियासी सफर
पाटिल का राजनीतिक सफर 1989 में भाजपा में शामिल होने के साथ ही शुरू हुआ। वह भाजपा के सूरत शहर के कोषाध्यक्ष और फिर उपाध्यक्ष रहे। 

केशुभाई पटेल ने दी बड़ी जिम्मेदारी
संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए साल 1998 में उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री ने बड़ी जिम्मेदारी दी। पाटिल को गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

भारी मतों से लगातार दर्ज की जीत
उन्हें 2009 के आम चुनाव में नवसारी सीट से मैदान में उतारा गया था। तब उन्हें जीत हासिल हुई। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको टिकट दिया था। इसके बाद वह 2014 में फिर नवसारी से लोकसभा के लिए चुने गए। तब उन्होंने देश में तीसरे सबसे ज्यादा मतों जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था। 2019 के चुनाव में उन्होंने 6.9 लाख मतों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2024 के चुनाव में उन्होंने साढ़े सात लाख से ज्यादा मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। अब उन्होंने मोदी सरकार-3.0 में मंत्री पद की शपथ ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed