Live
चक्रवात 'अर्नब' LIVE: ओडिशा में कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू, आंध्र प्रदेश-बंगाल में कैसा है मौसम?
{"_id":"6ae0429941d59720bf084189","slug":"cyclone-arnab-odisha-orange-alert-andhra-pradesh-landfall-heavy-rainfall-2026-10-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"चक्रवात 'अर्नब' LIVE: ओडिशा में कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू, आंध्र प्रदेश-बंगाल में कैसा है मौसम?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 27 Oct 2026 01:51 PM IST
अमन मौर्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन मौर्या
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:51 PM IST
खास बातें
अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात 'अर्नब' के टकराने से एक दिन पहले, भारत के पूर्वी तट से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और कुछ ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गईं। इस चक्रवात के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश आने की आशंका है। जानिए, देश के सभी हिस्से में चक्रवात से जुड़े तमाम अपडेट्स...
विज्ञापन
चक्रवात अर्नब
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
03:12 PM, 27-Oct-2026
चक्रवात 'अर्नब' की तैयारियों की समीक्षा के बाद रेल मंत्री का बयान
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को चक्रवात 'अर्नब' से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। यह चक्रवात 28 अक्तूबर को तट से टकरा सकता है। रेल मंत्री ने बताया कि विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम डिवीजनों में सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं और हालात सामान्य करने के लिए त्वरित उपाय तैयार रखे गए हैं। आईएमडी के अनुसार, एक बहुत ही भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के 28 अक्तूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करने की संभावना है। यह तूफान बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के पास से गुजर सकता है। अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'जोनल, डिविजनल और बोर्ड स्तर पर 'वॉर रूम' सक्रिय हैं। चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।' उन्होंने आगे कहा, 'यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगभग 600 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मरम्मत के सामान से लदी राहत वैगनें कृष्णा कैनाल, बिट्रागुंटा, मामिदिपुडी, विशाखापत्तनम, पलासा और पोंडुरू में तैनात की गई हैं।'02:36 PM, 27-Oct-2026
आंध्र की ओर बढ़ रहा तूफान, ओडिशा में 48 हजार लोग होंगे शिफ्ट
ओडिशा सरकार ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने (इवैक्यूएशन) का काम तेज कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान 'अर्नब' तट की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों के भीतर पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) राजेश पी. पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार ने शाम तक निचले इलाकों और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका वाले क्षेत्रों से कम से कम 48,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया, 'सबसे ज्यादा लोगों को गजपति और नबरंगपुर जिलों से हटाया जाएगा, जहां से लगभग 11,000-11,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। इसके अलावा मलकानगिरी, गंजाम, कोरापुट, रायगढ़ा, कालाहांडी और नुआपाड़ा जिलों में भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम चल रहा है।' अधिकारियों ने बताया कि आठ जिलों में स्कूलों को मंगलवार और बुधवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
02:23 PM, 27-Oct-2026
चिल्का झील में नाव सेवाएं भी रोकी गईं; कालीजाई मंदिर बंद
ओडिशा के गंजाम जिले में समुद्र में उथल-पुथल, तेज हवाएं और बारिश देखी गई, क्योंकि अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' पूर्वी तट के करीब पहुंच रहा है। खराब मौसम को देखते हुए, ओडिशा में चिल्का झील के एक द्वीप पर स्थित 'मां कालीजाई मंदिर' को भक्तों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और मंदिर तक जाने वाली नाव सेवाएं भी रोक दी गई हैं।#WATCH | Khordha, Odisha | Maa Kalijai Temple, located on an island in Chilika Lake, is temporarily closed for devotees and boat services to the temple are suspended due to prevailing inclement weather conditions as a result of Cyclone Arnab https://t.co/gUgiTrhwLc
— ANI (@ANI) October 27, 2026
02:18 PM, 27-Oct-2026
चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, राजधानी में तेज बारिश
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने के बीच, घने बादलों से ढके आसमान के नीचे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भारी बारिश हो रही है।#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: Intense rainfall lashes the state capital under heavily overcast skies as cyclonic storm Arnab advances over the west-central Bay of Bengal. https://t.co/IEUoJuYWzE
— ANI (@ANI) October 27, 2026
01:50 PM, 27-Oct-2026
बंगाल के मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी
आईएमडी ने बताया कि 'अर्नब' के कारण 28 से 30 अक्तूबर के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद यह तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है और 28 अक्तूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। दक्षिण बंगाल में, 28 और 29 अक्तूबर को दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुरा और पश्चिम बर्धमान में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि कोलकाता में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी क्षेत्र में, 29 और 30 अक्तूबर को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में भारी बारिश होने का अनुमान है।ये भी पढ़ें: कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज: कहा- मन की बात छोड़ें, लोगों की चिंताओं पर दें ध्यान; साझा की आरबीआई की रिपोर्ट
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह तूफान के तट से टकराने की संभावना को देखते हुए, IMD इसकी गतिविधियों और दिशा पर कड़ी नज़र रख रहा है। उन्होंने बताया कि मछुआरों को 29 अक्तूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि तूफान के असर से समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब हो सकती है।
01:50 PM, 27-Oct-2026
आंध्र प्रदेश में चक्रवात को लेकर क्या चेतावनी?
वहीं, आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने मंगलवार को बताया कि चक्रवात 'अर्नब' के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की संभावना है, जिसके चलते उत्तरी तटीय जिलों में भारी बारिश हो सकती है। एपीएसडीएमए के अनुसार, चक्रवात का असर शुरू हो गया है और उत्तरी तटीय आंध्र के जिलों में जल्द ही भारी बारिश होने की संभावना है। श्रीकाकुलम जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं, जबकि तटीय जिलों में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं।#WATCH | Bapatla, Andhra Pradesh: Suryalanka Beach closed to tourists for two days following warnings over Cyclone Arnab. Rough sea conditions witnessed on the shore as fishing activities remain suspended in the coastal areas. https://t.co/pylva1P1sT
— ANI (@ANI) October 27, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
11:22 AM, 27-Oct-2026
चक्रवात 'अर्नब' LIVE: ओडिशा में कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू, आंध्र प्रदेश-बंगाल में कैसा है मौसम?
ओडिशा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों के भीतर इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने (लैंडफॉल) की संभावना है। आईएमडी ने छह जिलों (पुरी, गजपति, गंजाम, रायगडा, कोरापुट और मलकानगिरी) के लिए 'ऑरेंज' चेतावनी जारी की है। यहां 12 से 20 सेमी तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि भारत के पूर्वी तट से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और कुछ ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गईं। इस चक्रवात के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश आने की आशंका है।ये भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब को लेकर झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?: मौसम विभाग ने दी चेतावनी, सरकार ने इन जिलों को किया अलर्ट
'येलो' चेतावनी वाले जिलों में बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, क्योंझर, मयूरभंज, कंधमाल, कालाहांडी, नबरंगपुर, खुर्दा, नयागढ़, जगतसिंहपुर, नुआपाड़ा, बलांगीर और बौध शामिल हैं। यहां सात से 11 सेमी तक बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' पिछले छह घंटों में 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है। सुबह 5:30 बजे यह बंगाल की खाड़ी में, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से लगभग 260 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था।
आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने क्या कहा?
इस तूफान के 27 अक्तूबर की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ जाएगा और 28 अक्तूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। आईएमडी के अनुसार, जब यह तूफान तट से टकराएगा, तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा होगी और हवा के झोंके 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि राज्य इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। संवेदनशील इलाकों में बचाव कर्मियों और उपकरणों को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।