फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyrus Mistry accident: Dr Pandole is a frequent traffic rules violator

Cyrus Mistry Accident: मिस्त्री की कार चलाने वाली पंडोले आदतन ट्रैफिक नियम उल्लंघनकर्ता, कट चुके 19 चालान

Thu, 15 Dec 2022 11:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Dec 2022 11:35 AM IST
सार

मिस्त्री के कार हादसे के मामले में डॉ. अनाहिता पंडोले के खिलाफ लापरवाही और तेजी से वाहन चलाने का केस दर्ज किया जा चुका है। पालघर पुलिस के अनुसार हादसे के सायरस मिस्त्री की कार चला रहीं डॉ. पंडोले का यातायात के नियम तोड़ने का रिकॉर्ड रहा है। 

विज्ञापन
Cyrus Mistry accident: Dr Pandole is a frequent traffic rules violator
सायरस मिस्त्री की क्षतिग्रस्त कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उद्योगपति सायरस मिस्त्री की कार हादसे में मौत की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने पाया है कि हादसे के वक्त कार चला रहीं डॉ. अनाहिता पंडोले ट्रैफिक नियमों की आदतन उल्लंघनकर्ता हैं। उनके खिलाफ 2020-2022 में 19 ई चालान काटे जा चुके हैं। इनमें से 11 तेज रफ्तार से वाहन चलाने के हैं। 

विज्ञापन


मिस्त्री के कार हादसे के मामले में डॉ. अनाहिता पंडोले के खिलाफ लापरवाही और तेजी से वाहन चलाने का केस दर्ज किया जा चुका है। पालघर पुलिस के अनुसार हादसे के सायरस मिस्त्री की कार चला रहीं डॉ. पंडोले का यातायात के नियम तोड़ने का रिकॉर्ड रहा है। इसी साल 4 सितंबर को हुए कार हादसे में मिस्त्री के अलावा व डॉ. पंडोले के बहनोई जहांगीर की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त डॉ. पंडोले कार चला रही थीं। 
विज्ञापन


आरोप पत्र का हिस्सा बनेंगे सारे चालान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार 2020 से 2022 तक डॉ. पंडोले को कुल 19 ई-चालान जारी किए गए थे। ये सारे चालान अब सबूत के रूप में उनके खिलाफ पेश किए जाने वाले आरोप पत्र का हिस्सा बन सकते हैं। आरोप पत्र इसी सप्ताह दाखिल किए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पालघर पुलिस ने डॉ. पंडोले के खिलाफ मुंबई ट्रैफिक पुलिस के चालानों का विवरण प्राप्त कर लिया है। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल के अनुसार ये ई चालान में ड्राइविंग सीट पर डॉ. पंडोले की तस्वीरें हैं। 

जेएम फाइनेंशियल्स के नाम से पंजीकृत है कार
ये चालान उसी कार के हैं, जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने से मिस्त्री व जहांगीर की मौत हुई। चालान के वक्त कैमरों से ली गई तस्वीरों में डॉ. पंडोले ही कार चलाती दिखीं। आगे की पूछताछ में पता चला कि जेएम फाइनेंशियल्स के नाम से यह कार पंजीकृत है। इसका स्वामित्व पंडोले के नाम है। इसका इस्तेमाल अनाहिता पंडोले द्वारा किया जा रहा था। यह भी पाया गया कि 19 चालानों में से 17 की जुर्माना राशि जमा की जा चुकी है। 

100 की रफ्तार से चल रही थी कार
सायरस मिस्त्री जिस मर्सिडीस कार में सवार थे, वह हादसे के पांच सेकंड पहले तक 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। टक्कर से चंद सेकंड पहले डॉ. अनाहिता पंडोले ने ब्रेक लगाया था, जिससे उसकी गति 89 किमी प्रति घंटे हो गई थी। अचानक ब्रेक लगाने से मिस्त्री और जहांगीर, जो पिछली सीटों पर बगैर सीट बेल्ट लगाए बैठे थे, आगे की सीटों के पिछले हिस्से से जोर से टकरा गए थे। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इससे उनकी मौत हो गई थी। हादसे के वक्त कार सवार सभी लोग गुजरात के उदवाड़ा से मुंबई लौट रहे थे। एनएच 48 पर उनकी कार एक कांक्रीट बैरियर से टकरा गई थी। 


हादसे में डॉक्टर अनाहिता पंडोले भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। हालांकि, अस्पताल से छुट्टी के बाद भी पुलिस अब तक उनका बयान दर्ज नहीं कर पाई है, क्योंकि उन्हें अभी तक मेडिकल टीम से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोप पत्र दाखिल करने के लिए उसका बयान अनिवार्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed