सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyrus Mistry Car Accident: Dr. Anahita husband Darius Pandole made big disclosure

Cyrus Mistry Car Accident: मिस्त्री की कार दूसरी लेन में नहीं ले जा सकीं डॉ. अनाहिता, पति ने किया बड़ा खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 04 Nov 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे डेरियस पंडोले अब ठीक हो गए हैं। उनकी अस्पताल से छुट्टी हो गई है। पंडोले ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी डॉ. अनाहिता कार को थर्ड लेन में चला रही थी और दूसरी लेन में नहीं जा सकी थी।

Cyrus Mistry Car Accident: Dr. Anahita husband Darius Pandole made big disclosure
सायरस मिस्त्री इसी कार में सवार थे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

शीर्ष उद्योगपति सायरस मिस्त्री के कार हादसे में निधन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी मर्सिडीज-बेंज कार सितंबर में महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक पुल पर हादसे की शिकार हो गई थी। उस वक्त कार डॉ. अनाहिता पंडोले चला रही थीं। वह और उनके पति डेरियस पंडोले गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि सायरस मिस्त्री और एक अन्य की मौत हो गई थी। 

Trending Videos


कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे डेरियस पंडोले अब ठीक हो गए हैं। उनकी अस्पताल से छुट्टी हो गई है। पंडोले ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी डॉ. अनाहिता कार को थर्ड लेन में चला रही थी और दूसरी लेन में नहीं जा सकी थी। उनके आगे चल रही एक अन्य कार ने लेन बदली थी, लेकिन अचानक एक ट्रक को देखकर अनाहिता तीसरी लेन से दूसरी में कार नहीं ला सकीं और इसी दौरान पुल की रेलिंग से टकराकर हादसे का शिकार हो गईं। महाराष्ट्र के पालघर में सूर्य नदी पर बना पुल संकरा है और यहीं यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पालघर के कासा थाने के अधिकारियों ने मंगलवार को डेरियस पंडोले (60) का उनके घर पर बयान दर्ज किया। इसी थाना क्षेत्र में 4 सितंबर को यह दुर्घटना हुई थी। कार पुल की रेलिंग से टकराने से टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी। जबकि कार चला रहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता (55) और उनके पति डेरियस को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद डेरियस पंडोले को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें पिछले हफ्ते ही अस्पताल से छुट्टी मिली है। दक्षिण मुंबई स्थित उनके निवास पर पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। 

पंडोले आसानी से याद नहीं कर सके घटनाक्रम 
पंडोले 4 सितंबर के हादसे का घटनाक्रम आसानी से याद नहीं कर सके। याद दिलाने पर उन्होंने बताया कि डॉ. अनाहिता तीसरी लेन में कार चला रही थी। उनके आगे चल एक अन्य कार तीसरी से दूसरी लेन में गई, इसी दौरान उनकी पत्नी ने भी दूसरी लेन में कार ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तभी एक ट्रक उस लेन में सामने दिखा तो वह संकरी दूसरी लेन में कार नहीं ले जा सकी और इसी दौरान रेलिंग से टकरा गई। हादसे में मृत जहांगीर पंडोले डेरियस के भाई हैं। मिस्त्री के साथ ये सभी गुजरात के उदवाड़ा से मुंबई लौट रहे थे। 

डॉ. पंडोले अभी नहीं हुईं ठीक
पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने पुष्टि की कि पंडोले का बयान दर्ज किया गया है। लेकिन उनकी पत्नी डॉ. पंडोले का बयान दर्ज किया जाना है। डॉ. पंडोले अभी भी ठीक हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मर्सिडीज-बेंज हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट का भी इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed