{"_id":"631490cf697735315209eb44","slug":"cyrus-mistry-death-former-chairman-of-tata-sons-pm-modi-eknath-shinde-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyrus Mistry: उद्योगपति सायरस मिस्त्री के निधन के बाद शोक की लहर, पीएम मोदी समेत इन्होंने जताया दुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cyrus Mistry: उद्योगपति सायरस मिस्त्री के निधन के बाद शोक की लहर, पीएम मोदी समेत इन्होंने जताया दुख
Sun, 04 Sep 2022 08:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 04 Sep 2022 08:27 PM IST
सार
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत पालघर में एक सड़क हादसे में हो गई। इस दुखद खबर से ना केवल उद्योगजगत बल्कि हर कोई हैरान है। उनकी मौत के बाद लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
विज्ञापन
सायरस मिस्त्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में रविवार को मौत हो गई। महाराष्ट्र के पालघर में हुए इस हादसे के बाद 54 साल के सायरस को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सायरस की गिनती देश के बड़े उद्योगपतियों में होती थी। उनको लेकर अचानक आई इस खबर से ना केवल उद्योगजगत बल्कि हर कोई हैरान है। उनकी मौत के बाद लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने जताया दुख
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार व्यवसायी थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जताया दुख
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत से पूरा देश सदमे में है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि 'महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उसकी आत्मा को शांति दें।'
स्मृति ईरानी ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस घटना पर ट्वीट करके दुख जताया। उन्होंने कहा कि 'एक सौम्य आत्मा, एक दृष्टि और एक मिशन वाले व्यक्ति और दयालुता के प्रतीक के रूप में मैं हमेशा सायरस को याद रखूंगी। उनके निधन की खबर सदमे की तरह है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना। शांति।'
महाराष्ट्र के सीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने इस हादसे पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताते हुए कहा कि टाटा संस के पूर्व प्रमुख सायरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।
विस्तृत जांच के निर्देश दिए: फडणवीस
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा "हैरान और गहरा दुख दिया, डीजीपी से बात की और विस्तृत जांच के निर्देश दिए।"
शरद पवार ने कही यह बात
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत स्तब्ध करने वाली है। साथ ही उन्होंने राजमार्गों पर गति सीमा नीति को सख्ती से लागू करने की अपील की। उन्होंने मिस्त्री के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल में सड़कों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। तेज गति से वाहन चलाना आजकल आम बात होती जा रही है। इसके लिए बनी नीति सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।
राहुल गांधी ने दुख जताया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपति सायरस मिस्त्री के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि टाटा संस के पूर्व प्रमुख सायरस मिस्त्री के असामयिक निधन से दुखी हूं। वह देश के उद्योग जगत के बहुत ही शानदार व्यक्तित्व थे, जिन्होंने भारत की विकास गाधा में महत्वूपर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कई अन्य नेताओं ने भी मिस्त्री के निधन पर दुख जताया।
नवीन जिंदल ने की प्रार्थना
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन की मौत पर दुख जताते हुए कारोबारी ननीन जिंदल ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि 'यह सुनकर गहरा दुख हुआ कि सायरस मिस्त्री नहीं रहे। ये दर्दनाक हादसा हैरान करने वाला है। वह एक महान इंसान और एक सज्जन व्यक्ति थे, उनकी हमेशा मुस्कुराने वाली उपस्थिति को याद करेंगे। दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना, ओम शांति।'
आनंद महिंद्रा ने दी ये प्रतिक्रिया
दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उनके निधन पर हैरानी जताते हुए कहा, ' इस खबर को पचा पाना मुश्किल है। मैं सायरस को टाटा हाउस के प्रमुख के रूप में उनके संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान से अच्छी तरह से जानता था। मुझे विश्वास था कि वह एक महान व्यक्ति बनेंगे। अगर उनके जीवन के लिए अन्य योजनाएं होतीं, तो ऐसा ही होता, लेकिन इस तरह से उनसे जीवन नहीं छीना जाना चाहिए था। ओम शांति।'
एन चंद्रशेखरन ने जताया शोक
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सायरस मिस्त्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उन्हें जीवन के लिए एक जुनून था और यह वास्तव में दुखद है कि इतनी कम उम्र में उनका निधन हो गया। इस कठिन समय में उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना और प्रार्थना है।