फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyrus Mistry's conduct harmed TCS and group: Tata Sons

इंडियन होटेल्स और टीसीएस ने मिस्त्री को हटाने के लिए बुलाई बैठक 

Tue, 22 Nov 2016 04:07 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 22 Nov 2016 04:07 AM IST
विज्ञापन
Cyrus Mistry's conduct harmed TCS and group: Tata Sons
टाटा सन्स ने बर्खास्त चेयरमैन साइरस मिस्त्री के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है। टाटा सन्स ने टीसीएस से कहा है कि वह साइरस मिस्त्री को अपने बोर्ड से हटा दे क्योंकि उन्होंने कंपनी को काफी नुकसान पहुंचाया है। जबकि समूह की एक और कंपनी आईएचसीएल ने मिस्त्री को बोर्ड से हटाने के लिए शेयरधारकों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


टाटा कं स्लटेंसी सर्विसेज ने शेयरधारकों की ईजीएम के लिए नोटिस जारी करते हुए कहा कि  टाटा सन्स के निर्देश पर साइरस मिस्त्री को कंपनी के बोर्ड से हटाने के लिए यह बुलाई गई है। कं पनी के मुख्य प्रमोटर टाटा सन्स ने कहा है मिस्त्री ने इसका विश्वास खो दिया है। शेयरधारकों को भेजे नोटिस में कहा गया है कि टाटा सन्स के चेयरमैन के पद से बर्खास्त किए जाने के बाद मिस्त्री ने कई तथ्यहीन आरोप लगाए। इससे न सिर्फ टाटा सन्स और इसके निदेशक मंडल बल्कि पूरे समूह पर कलंक लगा। आखिरकार टीसीएस भी तो टाटा समूह की ही कंपनी है। 
विज्ञापन


समूह की एक और कंपनी आईएचसीएल ने भी अपने निदेशक मंडल से मिस्त्री को बर्खास्त करने के लिए 20 दिसंबर को बैठक बुलाई है। टाटा सन्स की आईएचसीएल में 28.01 फीसदी हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed