सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalai Lama has never met Jeffrey Epstein- says The Office of His Holiness the Dalai Lama

Epstein files: 'जेफरी एपस्टीन से कभी नहीं मिले दलाई लामा', कार्यालय ने मीडिया रिपोर्ट्स को सिरे से किया खारिज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 08 Feb 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Epstein Files: आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के कार्यालय ने शुक्रवार को उन मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें तथाकथित 'एपस्टीन फाइल्स' के हवाले से उन्हें अमेरिकी फाइनेंसर और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जोड़ने की कोशिश की गई थी।

Dalai Lama has never met Jeffrey Epstein- says The Office of His Holiness the Dalai Lama
दलाई लामा, आध्यात्मिक गुरु - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के कार्यालय ने हाल के दिनों में सामने आई मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें तथाकथित 'एपस्टीन फाइल्स' के जरिए दलाई लामा को अमेरिकी फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी। दलाई लामा के कार्यालय की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, 'एप्स्टीन फाइलों से संबंधित कुछ हालिया मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों में दलाई लामा को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हम स्पष्ट रूप से पुष्टि करते हैं कि उन्होंने कभी भी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की है और न ही उन्होंने अपनी ओर से किसी को भी उनसे मिलने या बातचीत करने की अनुमति दी है।'
Trending Videos


यह भी पढ़ें - Epstein Files: एपस्टीन की बिना काट-छांट वाली फाइलें देख सकेंगे अमेरिकी सांसद, रो खन्ना ने इसे बताया बड़ी जीत 
विज्ञापन
विज्ञापन




मीडिया रिपोर्टें और सोशल मीडिया पोस्ट्स भ्रामक
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हालिया मीडिया रिपोर्टें और सोशल मीडिया पोस्ट्स भ्रामक और तथ्यहीन हैं, जिनका उद्देश्य दलाई लामा की छवि को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाना है। कार्यालय ने इन दावों को 'पूरी तरह निराधार' बताया है। बयान में यह भी कहा गया कि दलाई लामा हमेशा नैतिक मूल्यों, करुणा और अहिंसा के सिद्धांतों के लिए जाने जाते हैं और उन्हें इस तरह के विवादास्पद मामलों से जोड़ना सच्चाई से कोसों दूर है। यह प्रेस स्टेटमेंट 8 फरवरी 2026 को दलाई लामा के मुख्यालय थेकचेन चोएलिंग, मैक्लॉडगंज, धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) से जारी किया गया।

यह भी पढ़ें - Assam: गौरव गोगोई के पाकिस्तान लिंक मामले में अब MHA करेगा जांच, CM सरमा बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला

विशेषज्ञों का मानना है कि 'एपस्टीन फाइल्स' को लेकर सोशल मीडिया पर कई नामों को बिना पुख्ता सबूत के जोड़ा जा रहा है, जिससे भ्रम और अफवाहें फैल रही हैं। दलाई लामा कार्यालय का यह स्पष्टीकरण ऐसे ही सभी दावों पर स्पष्ट और अंतिम जवाब माना जा रहा है। बता दें कि हाल के दिनों में 'एपस्टीन फाइल्स' को लेकर सोशल मीडिया पर कई चर्चित हस्तियों के नाम सामने लाए जा रहे हैं, जिनमें से कई दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दलाई लामा के कार्यालय का यह बयान ऐसे सभी दावों पर स्पष्ट खंडन के तौर पर सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed