सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi-NCR Set for Weather Relief as Heatwave Conditions Ease

आग उगलती गर्मी के बीच दिल्ली-NCR पर मेहरबान होगा मौसम: लू से मिलेगी राहत, इस दिन होगी बारिश और आंधी की एंट्री

डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 27 May 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

मई के आखिरी दिनों में इस बार दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है। लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना तापमान अब नीचे आने के संकेत दे रहा है।

Delhi-NCR Set for Weather Relief as Heatwave Conditions Ease
गर्मी ने बढ़ाई लोगों की दिक्कत। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर इन दिनों आग उगलती धूप और चिपचिपी उमस की गिरफ्त में है। सुबह से ही आसमान से बरसती तपिश लोगों को बेहाल कर रही है, जबकि रातें भी गर्म हवा और बेचैनी से भरी हुई हैं। सड़कों पर निकलते ही गर्म हवाओं के थपेड़े महसूस हो रहे हैं और मौसम का मिजाज लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।


दिल्ली-एनसीआर में जल्द बदलेगा मौसम
हालांकि तपती गर्मी के बीच अब मौसम करवट लेने की तैयारी में है। इस सप्ताह के मध्य तक दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगेंगे। लंबे समय से झुलसा रही गर्म हवाओं के बीच प्री-मानसून गतिविधियां राहत की फुहार लेकर आ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गरज-चमक, धूलभरी आंधी और तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इसके असर से हीटवेव जैसे हालात खत्म हो सकते हैं और दिन का तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मौसम में यह बदलाव 28 मई के आसपास सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से दक्षिण पंजाब और उत्तर राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। साथ ही एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश तक फैलेगी, जो 27 से 31 मई के बीच सक्रिय रहेगी। 
विज्ञापन
Trending Videos


 मई के आखिरी दिनों में मिलेगी राहत
स्थानीय गर्मी, बढ़ती नमी और ट्रफ की हलचल मिलकर प्री-मानसून गतिविधियों को तेज करेंगी। 28 से 31 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं, धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। खासतौर पर 30 और 31 मई को मौसम ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है। वहीं 27 मई की शाम से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और रात के समय दूर-दूर बिजली चमकने, हल्की गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

एजेंसी के मुताबिक, मई के आखिरी दिनों में इस बार दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है। लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना तापमान अब नीचे आने के संकेत दे रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से भी कम रह सकता है, जिससे गर्मी का तीखा असर कमजोर पड़ जाएगा। आमतौर पर मई के अंतिम सप्ताह में दिल्ली का पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता है। लेकिन इस बार मौसम का मिजाज अलग रहने की संभावना है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed