पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputy CM Shinde describes Sachin Ahir as grassroots leader says his arrival will give strength to ShivSena.

Maharashtra: उपमुख्यमंत्री शिंदे ने सचिन अहीर को बताया जमीनी नेता, कहा- उनके आने से शिवसेना को मिलेगा नया बल

Tue, 30 Jun 2026 05:52 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 30 Jun 2026 05:52 PM IST
सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सचिन अहीर की तारीफ करते हुए उन्हें जमीनी नेता बताया। महायुति के समर्थन से उनके विधान परिषद उपसभापति पद के लिए नामांकन को शिंदे ने शिवसेना की मजबूती का संकेत बताया। साथ ही उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Deputy CM Shinde describes Sachin Ahir as grassroots leader says his arrival will give strength to ShivSena.
एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री - फोटो : X @mieknathshinde

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) के एमएलसी सचिन अहीर तारीफ की। उन्होंने कहा कि  वह पार्टी कार्यकर्ताओं से घनिष्ठ संबंध रखने वाले जमीनी कार्यकर्ता है। महायुति के साथ गठबंधन करने का उनका निर्णय शिवसेना को मजबूत करेगा।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
इससे पहले दिन में, आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी अहीर ने भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के समर्थन से महाराष्ट्र विधान परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करके सबको चौंका दिया। शिंदे ने पत्रकारों से कहा, 'शिव सेना के विधायकों ने पहले सचिन अहीर को विधान परिषद के लिए चुना था। इसके साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी अब उन्हें परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए समर्थन दे रही है।'

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने आगे क्या कहा?
उन्होंने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री अहीर ने भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के समर्थन से उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। गठबंधन की संख्यात्मक शक्ति को देखते हुए उनके आसानी से चुने जाने की उम्मीद है। परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 1 जुलाई को निर्धारित है। शिंदे ने आगे कहा जब अहिर एमएलसी बने, तो हमारे विधायकों ने ही उनके पक्ष में मतदान किया था। उन्हें शिवसेना के विधायकों ने राज्य विधानसभा के ऊपरी सदन के लिए चुना था, जिन्होंने 'धनुष और बाण' के चिन्ह पर जीत हासिल की थी। वे अभी भी हमारे साथ हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अहिर के नामांकन के समय का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा कि यह एक संयोग है कि उन्होंने 30 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने 2022 में इसी दिन मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने कहा, 'हम यहां कुछ तोड़ने के लिए नहीं आए हैं। हम नए लोगों से जुड़ रहे हैं। वे हमारे साथ जुड़ रहे हैं।'

ऑपरेशन देवेंद्र फडणवीस  पर क्या बोले?

शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे द्वारा इसे ऑपरेशन टाइगर के बजाय ऑपरेशन देवेंद्र फडणवीस कहने पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिंदे ने दावा किया कि 2019 में, फडणवीस ने उद्धव को 50 कॉल किए थे, लेकिन किसी का भी जवाब नहीं मिला। शिंदे ने आगे कहा 'मैं इसका प्रत्यक्षदर्शी हूं। एमवीए सरकार के दौरान 'या तो तुम बचोगे, या मैं' जैसी भाषा का प्रयोग किया गया था। झूठे मामले दर्ज किए गए और पुलिस को 'सागर' बंगले (फडणवीस  के) भेजा गया। अब, वह (उद्धव) अचानक फडणवीस के लिए चिंता जता रहे हैं। ये मगरमच्छ के आंसू हैं, और फडणवीस  इसे अच्छी तरह जानते हैं।'

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed