{"_id":"6a9f83eae279dd268e0e3d9a","slug":"despite-scoring-95-7-percent-marks-thane-student-did-not-get-admission-to-his-preferred-college-took-his-life-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 95.7% नंबर, फिर भी सपना रह गया अधूरा; जानें ठाणे के 17 वर्षीय छात्र ने क्यों दी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 95.7% नंबर, फिर भी सपना रह गया अधूरा; जानें ठाणे के 17 वर्षीय छात्र ने क्यों दी जान
Tue, 08 Sep 2026 09:12 AM IST
प्रशांत तिवारी
पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:12 AM IST
सार
ठाणे में 12वीं साइंस में 95.7% अंक हासिल करने वाले 17 वर्षीय छात्र ने पसंदीदा संस्थान में दाखिला नहीं मिलने के बाद आत्महत्या कर ली। एप्टीट्यूड टेस्ट में 10,474वीं रैंक आने से उसे सीट नहीं मिली थी। घटना से पहले उसने परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप में संदेश भेजा था।
विज्ञापन
ठाणे में छात्र ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 12वीं साइंस की परीक्षा में 95.7% अंक हासिल करने वाले 17 वर्षीय छात्र ने अपनी पसंद के उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिला नहीं मिल पाने के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, छात्र ठाणे के घोड़बंदर रोड स्थित हीरानंदानी एस्टेट के एक पॉश हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में अपने परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन
परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा मैसेज
पुलिस ने बताया कि छात्र ने 4 सितंबर की शाम अपने परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक संदेश भेजकर अपनी जान देने की बात कही थी। परिवार के लोग कुछ कर पाते, इससे पहले ही उसने एक रिहायशी इमारत की 22वीं मंजिल स्थित रिफ्यूज एरिया से छलांग लगा दी। यह घटना 4 सितंबर की शाम की है और हादसे में छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
पढ़ाई के दबाव को बताया आत्मघाती कदम की वजह
पुलिस के मुताबिक, परिवार को किसी तरह की गड़बड़ी या अन्य कारण का संदेह नहीं है। परिवार ने छात्र के इस कदम के लिए पूरी तरह पढ़ाई से जुड़े तनाव को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने बताया कि छात्र ने हाल ही में 12वीं साइंस की परीक्षा 95.7% अंकों के साथ पास की थी।
विज्ञापन
IIEST शिबपुर में करना चाहता था BS-MS डुअल डिग्री
पुलिस के अनुसार, छात्र इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIEST), शिबपुर, कोलकाता से BS-MS डुअल डिग्री करना चाहता था। हालांकि, एप्टीट्यूड टेस्ट में उसकी 10,474वीं रैंक आई, जिसके कारण उसे संस्थान में सीट नहीं मिल सकी। पुलिस ने बताया कि प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला न मिल पाने से छात्र की निराशा और बढ़ गई थी।
साइकिलिंग के लिए घर से निकला था छात्र
पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर को शाम करीब 7:30 बजे छात्र घर से यह कहकर निकला था कि वह साइकिलिंग करने जा रहा है। इसके करीब 45 मिनट बाद, रात लगभग 8:15 बजे उसने परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर अपनी जान देने की बात लिखी।
फोन बंद मिलने पर परिवार ने पुलिस को दी सूचना
परिवार ने जब व्हाट्सएप ग्रुप पर उसका संदेश देखा और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला, तो उन्होंने तुरंत कासरवडावली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और परिवार के सदस्य छात्र की तलाश में इलाके में निकल पड़े।
ये भी पढ़ें: साजिश: आतंकियों ने किया कोर्स, जैश मुख्यालय में दो माह का कोर्स; एक साथ कई ड्रोन हमले की फिराक में पाकिस्तान
अपार्टमेंट के पास गंभीर हालत में मिला
तलाशी के दौरान छात्र अपने अपार्टमेंट के पास फुटपाथ पर गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। पुलिस ने बताया कि उसे तत्काल ठाणे के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।