फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dia mirza diwali campaign row waris pathan defends calls criticism selective outrage

दिवाली अपील विवाद: दीया मिर्जा के समर्थन में आई एआईएमआईएम, बीएमसी के जागरूकता अभियान पर क्या बोले वारिस पठान?

Mon, 02 Nov 2026 06:41 PM IST
अमन मौर्या एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 02 Nov 2026 06:41 PM IST
सार

बीएमसी के प्रदूषण मुक्त दिवाली अभियान में शामिल होने पर अभिनेत्री दिया मिर्जा विवादों में घिर गई हैं। जहां भाजपा और महापौर ने उनकी आलोचना करते हुए भविष्य के कार्यक्रमों से बाहर रखने की बात कही है, वहीं एआईएमआईएम नेता वारिस पठान और कांग्रेस ने उनका समर्थन किया है।

विज्ञापन
dia mirza diwali campaign row waris pathan defends calls criticism selective outrage
वारिस पठान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दिवाली पर प्रदूषण मुक्त उत्सव मनाने की अपील को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा विवादों में घिर गई हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के जागरूकता अभियान में शामिल होने पर उनकी आलोचना की जा रही है। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता वारिस पठान ने अभिनेत्री का समर्थन किया है। पठान ने इसे 'चुनिंदा विरोध' और 'पाखंड' करार दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मैड हैटर पार्टी में नहीं जाना था': चलो दिल्ली रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज का तंज, सीजेपी पर क्या बोले?
विज्ञापन


वारिस पठान क्या कहा?
वारिस पठान ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिवाली के दौरान ध्वनि प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी खतरों को देखते हुए निर्देश जारी किए थे। कोर्ट ने गलियों, सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ने से बचने के लिए कहा था। अभिनेत्री दीया मिर्जा समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने कोर्ट के इसी निर्देश के मद्देनजर लोगों से मुंबई की गलियों और सड़कों पर पटाखे नहीं जलाने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि इन हस्तियों का उद्देश्य लोगों को ध्वनि प्रदूषण और परेशानी से बचाना था। उन्होंने सवाल किया कि अगर इस मुद्दे पर आवाज उठानी थी तो दूसरे लोगों की अपीलों पर भी बात होनी चाहिए थी। उन्होंने आलोचना करने वालों के रवैये को दोहरा मापदंड बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने भी किया दीया मिर्जा का समर्थन
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने भी दीया मिर्जा का बचाव किया। उन्होंने सवाल उठाया कि पर्यावरण की सुरक्षा की अपील विवाद का विषय कैसे बन गई। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को पर्यावरण की बात करने वालों को निशाना बनाने के बजाय सूखा और बाढ़ जैसी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

पाटिल ने कहा कि देश में कई हिस्से सूखे से जूझ रहे हैं, जबकि कई अन्य क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति है। ऐसे में सरकार को यह सोचना चाहिए कि इन इलाकों के लोग दिवाली कैसे मनाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं और जब कोई इसके खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे धर्म पर हमला बताने की कोशिश की जाती है।


भाजपा नेताओं ने भी जताई नाराजगी
विवाद के बीच मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने भी दीया मिर्जा को अभियान में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि मुंबई को दिया मिर्जा से दिवाली मनाने का तरीका सीखने की जरूरत नहीं है और शहर की परंपराएं उसकी संस्कृति में गहराई से जुड़ी हैं।

ये भी पढ़ें: 'मणिपुर-उत्तराखंड से भाजपा की होगी विदाई': केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, चलो दिल्ली रैली पर क्या बोले?

वहीं, मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने भी अभिनेत्री की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दीया मिर्जा को भविष्य में बीएमसी के किसी आधिकारिक कार्यक्रम या पोर्टल पर शामिल नहीं किया जाएगा। तावड़े ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करती हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई सभी जातियों, धर्मों और समुदायों का सम्मान करने वाला शहर है, लेकिन उनकी विचारधारा हिंदुत्व पर आधारित है और हिंदुत्व के खिलाफ बोलने वालों को जवाब दिया जाएगा। महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे ने भी दीया मिर्जा की अपील पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ईद, मुहर्रम और बकरीद जैसे त्योहारों पर पर्यावरण के अनुकूल उत्सव मनाने की अपील नहीं करतीं। राणे ने कहा कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed