Dinner Diplomacy: 7 अगस्त को राहुल गांधी के घर पर INDIA ब्लॉक की अहम बैठक, इन-इन मुद्दों पर मंथन करेगा विपक्ष
Dinner Diplomacy Of INDIA Bloc: विपक्षी इंडिया गठबंधन की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब विपक्ष केंद्र सरकार और चुनाव आयोग दोनों पर गंभीर आरोप लगा रहा है। 7 अगस्त की डिनर मीटिंग में आने वाले दिनों की राजनीतिक रणनीति और संभावित आंदोलन की रूपरेखा भी बन सकती है।
विस्तार
क्या है बैठक का मकसद?
राहुल गांधी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि 2024 के लोकसभा चुनावों में करीब 70-80 सीटों पर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत मामूली बहुमत से जीते हैं और यदि 15 सीटें भी सही तरीके से हुई होतीं, तो वो प्रधानमंत्री नहीं बन पाते। इसके साथ ही, बैठक में कई मुद्दे उठाए जा सकते हैं। जिसमें बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया, महाराष्ट्र में फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, ऑपरेशन सिंदूर, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से संभावित टैरिफ (शुल्क) धमकी शामिल है।
यह भी पढ़ें - Politics: 'करीब 100 सीटों पर हुआ घोटाला, चुनाव आयोग साजिश का हिस्सा', संजय राउत ने किया राहुल गांधी का समर्थन
कौन-कौन नेता होंगे शामिल?
पिछली बैठक 19 जुलाई को वर्चुअल हुई थी, जिसमें 24 से ज्यादा दलों के नेता शामिल हुए थे, जिसमें एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार, आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल थे। इस बार फारूक अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस) ने भी पुष्टि की है कि वे बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे बिहार की एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा करेंगे, जिसे भाजपा-जेडीयू गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए उपयोग किया जा रहा है।
क्या कह रही हैं विपक्षी पार्टियां?
शिवसेना (यूबीसी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, 'चाहे वह पहलगाम आतंकवादी हमला हो या ऑपरेशन सिंदूर, सरकार कोई जवाबदेही नहीं दिखा रही है। प्रधानमंत्री ने खुद कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, लेकिन वहीं दूसरी ओर सेना और सरकार के लोग क्रिकेट खेल रहे हैं - यह शहीदों का अपमान है।' उन्होंने महाराष्ट्र में 45 लाख नए वोटरों के जुड़ने और 70 लाख वोटों के अंतिम समय में डाले जाने पर सवाल उठाया। बिहार में 60 से ज्यादा वोटरों के नाम हटाए जाने पर भी चिंता जताई, जिससे प्रवासी मजदूरों का वोट अधिकार छिन गया है।
यह भी पढ़ें - BJP: 'तेजस्वी यादव के पास दो EPIC नंबर तो क्या उनके पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं?', भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप
राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, 'भारत का चुनावी सिस्टम मर चुका है। हमारे पास सबूत हैं कि लोकसभा चुनावों में धांधली हुई। करीब 1.5 लाख फर्जी वोटर मिले हैं। चुनाव आयोग अब अस्तित्व में ही नहीं है।' उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने पिछले छह महीनों में गहन जांच की, जिससे यह तथ्य सामने आया। हालांकि, चुनाव आयोग ने 12 जून को राहुल गांधी को इस मुद्दे पर बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।
सीपीआई महासचिव डी राजा का बयान
वहीं इसे लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के महासचिव डी राजा ने कहा कि राहुल गांधी व्यक्तिगत रूप से नेताओं को फोन कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी कोई ठोस एजेंडा तय नहीं हुआ है।
चुनाव आयोग से निष्पक्षता की उम्मीद थी- केसी वेणुगोपाल
वहीं इस मामले में केरल के त्रिशूर में बोलते हुए कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा- 7 अगस्त को दिल्ली में एक बैठक होगी। भारत गठबंधन के नेता वहां मौजूद रहेंगे। उन्होंने आगे कहा- हम संसद के अंदर और बाहर एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चुनाव आयोग इस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को सुनियोजित तरीके से निशाना बना रहा है। हमें चुनाव आयोग से निष्पक्षता की उम्मीद थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। बिहार में कई मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। ऐसे में निष्पक्ष लोकतंत्र कैसे चल सकता है? ... हम 5 अगस्त को बंगलूरू में चुनाव आयोग की गंभीर गड़बड़ियों का खुलासा करने जा रहे हैं।
#WATCH | Thrissur, Kerala: Congress MP KC Venugopal says, "There will be a get-together on August 7 in Delhi. INDIA alliance leaders will be there."
— ANI (@ANI) August 3, 2025
"We are protesting against SIR inside and outside Parliament. The Election Commission is systematically targeting the democratic… pic.twitter.com/zJ25MVvUHQ
भाजपा ने बैठक को लेकर कसा तंज
इसे लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने 7 अगस्त को दिल्ली में होने वाली इंडिया ब्लॉक नेताओं की बैठक पर कहा, 'उनके दो एजेंडे हैं: एक एजेंडा यह है कि चुनाव के बाद वे कहेंगे कि इस हार का कारण ईवीएम है, और दूसरा, सांप्रदायिक भावनाओं के कारण लोग बाहर नहीं निकल पाए, इसलिए वे हार गए। उनकी चर्चा इन्हीं दो मुद्दों पर होगी।'
#WATCH | Kolkata: On INDIA bloc leaders to meet in Delhi on August 7, West Bengal BJP President Samik Bhattacharya says, "They have two agendas: one agenda is that after the election, they will say that the reason for this defeat is EVM, and the second, due to communal… pic.twitter.com/PrjQFAVxLW
— ANI (@ANI) August 3, 2025