फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   disha-salian-death-case-cbi-fir-father-satish-salian-statement-justice-bombay-high-court

'अब दरवाजा खुल गया है': दिशा सालियान के पिता सतीश ने सीबीआई पर जताया भरोसा, एफआईआर को लेकर क्या बोले?

Tue, 15 Sep 2026 04:18 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 15 Sep 2026 04:18 PM IST
सार

दिशा सालियान की मौत की जांच सीबीआई को सौंपे जाने और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उनके पिता सतीश सालियान ने न्याय मिलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई के लिए उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और अदालत का भी रुख करना पड़ा। सतीश के मुताबिक, पहले गठित विशेष जांच दल से उन्हें अपेक्षित प्रगति नहीं दिखी थी।

विज्ञापन
disha-salian-death-case-cbi-fir-father-satish-salian-statement-justice-bombay-high-court
दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान के मौत मामले में उनके पिता सतीश सालियान सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सतीश सालियान ने अब न्याय मिलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा, 'शुरुआत में इस मामले के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। मैंने दो साल और इंतजार किया। इसके बाद मेरी मुलाकात आशुतोष से हुई, जिन्होंने मुझे अधिवक्ता नीलेश ओझा से मिलने की सलाह दी।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम सबसे पहले प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश में पुलिस आयुक्त के कार्यालय गए, लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद नीलेश ओझा ने मुझे अदालत का रुख करने की सलाह दी। इसके बाद कार्यवाही खिंचती चली गई। अदालत लगातार तारीखें देती रही और समय बीतता गया। करीब डेढ़ साल गुजर गया।'
विज्ञापन


एफआईआर में ठाकरे परिवार से लेकर बॉलीवुड के कौन से नाम शामिल?
सतीश सालियान ने कहा, 'आखिरकार मामले को सीबीआई को सौंपने का आदेश जारी हुआ। इस पर ढाई दिन तक सुनवाई चली। आखिरकार प्राथमिकी दर्ज हुई और मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। यह एक बड़ी सफलता थी। अब रास्ता खुल गया है और जांच शुरू हो गई है।' उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि आखिरकार हमें न्याय मिलेगा। हमने छह साल तक इंतजार किया। आखिरकार भगवान ने हमें यह मौका दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दिशा सालियान के मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस प्राथमिकी में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो मोरिया और सूरज पंचोली समेत 17 लोगों के नाम दर्ज हैं। एफआईआर में रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाझे, परम बीर सिंह और रोहन रॉय समेत कई और बड़े नामों भी शामिल हैं। अब इस मामले में सीबीआई आपराधिक साजिश रचने, गैंग रेप, मर्डर और सबूतों से छेड़छाड़ करने जैसे एंगल पर जांच करेगी। 

क्या है दिशा सालियान की मौत का मामला?
24 वर्षीय दिशा सालियान की 9 जून 2020 को मलाड स्थित एक इमारत की 12वीं मंजिल के फ्लैट से गिरने के बाद मौत हो गई थी। मालवाणी पुलिस ने इस घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने निष्कर्ष निकाला था कि दिशा ने आत्महत्या की थी और घटना में किसी साजिश या गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला था। दिसंबर 2023 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने भी दिशा की मौत में किसी साजिश की बात नहीं पाई थी।


पिता ने पहले नहीं जताया शक, फिर क्यों बदला रुख?
शुरुआत में सतीश सालियान और उनकी पत्नी को भी अपनी बेटी की मौत में किसी साजिश का संदेह नहीं था और उन्होंने मालवाणी पुलिस को दिए बयानों में इसका जिक्र किया था। हालांकि, पिछले साल सतीश सालियान ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया। अदालत ने माना कि एडीआर की जांच पर्याप्त नहीं थी और जांच रिपोर्ट में भी कुछ विरोधाभास थे। इसके बाद नए सिरे से सीबीआई जांच का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed