{"_id":"63a47dae13562863df3dd968","slug":"dr-anahita-pandole-who-was-driving-cyrus-mistry-car-at-time-of-accident-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyrus Mistry: जिस कार से हुई थी सायरस मिस्त्री की मृत्यु, उसकी ड्राइवर अनाहिता हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cyrus Mistry: जिस कार से हुई थी सायरस मिस्त्री की मृत्यु, उसकी ड्राइवर अनाहिता हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज
Thu, 22 Dec 2022 09:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:24 PM IST
सार
हादसे के दिन डॉ अनाहिता पंडोले ही कार चला रही थीं। गौरतलब है कि इसी अस्पताल में उनके पति डेरियस पंडोले का भी इलाज किया गया था। उन्हें 28 अक्तूबर को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।
विज्ञापन
अनहिता पंडोले
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा संस के पूर्व प्रमुख सायरस मिस्त्री की कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल डॉ अनाहिता पंडोले को गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। हादसे के दिन डॉ अनाहिता पंडोले ही कार चला रही थीं। गौरतलब है कि इसी अस्पताल में उनके पति डेरियस पंडोले का भी इलाज किया गया था। उन्हें 28 अक्तूबर को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ अनाहिता पंडोले को 108 दिन बाद सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल से छुट्टी मिली है। साइरस मिस्त्री कार दुर्घटना मामले में महाराष्ट्र की पालघर पुलिस ने डॉक्टर पंडोले के खिलाफ लापरवाही और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
दोनों को पांच सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कार दुर्घटना में सायरस मिस्त्री की मौत हो गई थी। डेरियस पंडोले की कोहनी की सर्जरी हुई और एक 'मैक्सो फेशियल' सर्जरी भी की गई थी।
विज्ञापन
इस हादसे में टाटा संस के पूर्व प्रमुख सायरस मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की चार सितंबर को उस वक्त मौत हो गई थी, जब उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी। कार में सवार दो अन्य व्यक्ति -अनाहिता (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।