{"_id":"6a089e1cfacecbd7d30320c6","slug":"dri-seizes-cocaine-valued-at-rs-13-2-crore-at-mumbai-airport-two-arrested-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: एयरपोर्ट पर 13 करोड़ की कोकीन बरामद, निगल रखे थे 70 कैप्सूल; दिल्ली में 115 सोने की छड़ें मिलीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: एयरपोर्ट पर 13 करोड़ की कोकीन बरामद, निगल रखे थे 70 कैप्सूल; दिल्ली में 115 सोने की छड़ें मिलीं
Sat, 16 May 2026 10:11 PM IST
Rahul Kumar
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: Rahul Kumar
Updated Sat, 16 May 2026 10:11 PM IST
सार
डीआरआई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो मामलों में मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। इसके साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़े अभियान में 13.295 करोड़ रुपए की 2.659 किलोग्राम कोकीन जब्त की।
विज्ञापन
कोकीन के साथ तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : आईएएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दो अलग-अलग कार्रवाई में 13.2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की कोकीन बरामद की है। इस मामले में दो विदेशी यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से आई एक महिला यात्री को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके सामान से आठ पाउच में छिपाकर रखी गई 1.575 किलोग्राम तरल कोकीन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 7.875 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक अन्य कार्रवाई में अफ्रीकी मूल के एक पुरुष यात्री को पकड़ा गया।
विज्ञापन
निगले 70 कैप्सूल
जांच में पता चला कि उसने कोकीन से भरे कैप्सूल निगल रखे थे। बाद में उसके शरीर से 70 कैप्सूल निकाले गए, जिनसे 1.084 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 5.42 करोड़ रुपये बताई गई है। डीआरआई ने दोनों मामलों में कुल 2.659 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 13.295 करोड़ रुपये है। दोनों आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर 5.5 करोड़ का सोना बरामद
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सोने की तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। अधिकारियों ने भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 5.5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 115 सोने की छड़ें बरामद की हैं।
अधिकारी के अनुसार, आरोपी सैन फ्रांसिस्को से एअर इंडिया की उड़ान एआई-4174 से दिल्ली पहुंचा था। वह ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। संदेह के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे रोककर जांच की। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की अंदरूनी परत में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त जेबें मिलीं। इनमें 3,565 ग्राम वजन की 24 कैरेट शुद्धता वाली 115 सोने की छड़ें छिपाकर रखी गई थीं। बरामद सोने की शुद्धता 999.9 बताई गई है। सीमा शुल्क विभाग ने सोना जब्त कर आरोपी को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
पिछले एक सप्ताह में सोने की तस्करी में तेजी
वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में सोने की तस्करी के प्रयासों में तेजी देखी गई है। उनका कहना है कि सोने पर सीमा शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोहों का मुनाफा बढ़ गया है। इसी कारण तस्कर अब ज्यादा उन्नत तरीके अपनाकर सोना छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि हवाईअड्डों पर निगरानी और सख्त कर दी गई है। इसके लिए रीयल टाइम यात्री डेटा विश्लेषण, जोखिम पहचान प्रणाली और कड़ी तलाशी व्यवस्था का इस्तेमाल किया जा रहा है।