सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drive launched against illegal settlements in Rajkot, over 1,300 houses demolished

Gujarat: राजकोट में अवैध बस्तियों के खिलाफ चलाए गए अभियान, 1,300 से अधिक मकान किए गए ध्वस्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 24 Feb 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

राजकोट में नगर निगम ने मंगलवार को अवैध बस्तियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 1300 से अधिक मकान को धवस्त किया गया है। 

Drive launched against illegal settlements in Rajkot, over 1,300 houses demolished
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडोब स्टॉक
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात के राजकोट में नगर निगम ने अजी नदी के किनारे बनी अवैध बस्तियों के हटाने का अभियान चल रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस अभियान के तहत 1,300 घरों को ध्वस्त कर दिया गया है। राजकोट नगर निगम (आरएमसी) ने सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नदी के किनारे स्थित जांगलेश्वर के 2.5 किलोमीटर क्षेत्र में 1,400 से अधिक अवैध बस्तियों को हटाने के लिए अभियान शुरू किया। 

Trending Videos

यह भी पढ़ें- केरल का नाम बदलने पर सियासत तेज: शशि थरूर ने कसा तंज, कहा- अब अंग्रेजी में केरल के लोगों का क्या कहा जाएागा?

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 1350 घर गिराए गए
मंगलवार दोपहर 2 बजे तक, आरएमसी ने अजी नदी के किनारे लगभग 1,350 घरों को ध्वस्त कर दिया है। नगर निगम प्रमुख तुषार सुमेरा ने पीटीआई को बताया कि बहुमंजिला इमारतों और आलीशान बंगलों को गिराने में समय लग रहा है क्योंकि इन्हें मिट्टी खोदने वाली मशीनों से नहीं गिराया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि 65 से अधिक मिट्टी खोदने वाली मशीनों के अलावा, आलीशान बंगलों को ध्वस्त करने के लिए अतिरिक्त-बड़े हाइड्रोलिक उत्खनन यंत्र भी तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- 'कुछ लोगों के लिए राजाजी से ऊपर हैं लुटियंस': थरूर के बयान से BJP के निशाने पर आई कांग्रेस, जानें और क्या कहा


यह विध्वंस कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय पुलिस, निगरानी दल, ड्रोन निगरानी इकाइयां, विशेष अभियान समूह के कर्मी, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और राज्य आरक्षित पुलिस बल सहित 2,500 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed