फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Durga Puja Rush Pushes Up Airfares: Know Which Routes Got Costlier

दुर्गा पूजा पर घर जाना पड़ेगा महंगा: फ्लाइट किराए में आया उछाल, जानें किस रूट पर कितना बढ़ा किराया

Thu, 24 Sep 2026 04:12 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 04:12 PM IST
सार

इस साल दुर्गा पूजा 11 से 19 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि 20 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी मनाई जाएगी। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग पूजा मनाने अपने घर लौटते हैं, जिससे यात्रा की मांग बढ़ जाती है।

विज्ञापन
Durga Puja Rush Pushes Up Airfares: Know Which Routes Got Costlier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

देश में गणेश उत्सव के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में लोग ट्रेन और फ्लाइट से दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली मनाने घर लौटेंगे। ट्रेनों में सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं और यात्री स्पेशल ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। फ्लाइट किराए में भी तेजी शुरू हो गई है। इसी बीच दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में खासा उछाल देखने को मिल रहा है। 16 अक्टूबर को कोलकाता के सात प्रमुख रूट्स का औसत किराया 14,117 रुपये पर पहुंच गया है। यह किराया एक हफ्ते बाद के मुकाबले करीब 71 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन


इन रूट्स पर बढ़ा किराया
दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता जाने वाले प्रमुख रूट्स पर किराए में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। बंगलूरू से कोलकाता का 16 अक्तूबर किराया 16,900 रुपये है, जबकि 15 नवंबर को यह 9,600 रुपये रह जाता है। यानी किराया 7,300 रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन


चेन्नई-कोलकाता रूट पर यह अंतर सबसे ज्यादा 7,600 रुपये है। 16 अक्तूबर का किराया 15,500 रुपये है, जो 15 नवंबर को घटकर 7,900 रुपये रह जाता है। इसी तरह मुंबई से कोलकाता का किराया 16 अक्तूबर को 15,200 रुपये है, जबकि 15 नवंबर को 8,600 रुपये है। यानी 6,600 रुपये का अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद रूट पर भी 5,100 रुपये का फर्क है। यहां 16 अक्तूबर का किराया 13,000 रुपये और 15 नवंबर का 7,900 रुपये है। वहीं, पुणे से कोलकाता का किराया 16 अक्टूबर को 14,100 रुपये है, जो 15 नवंबर को 11,200 रुपये रह जाता है। जबकि दिल्ली-कोलकाता रूट पर 16 अक्तूबर का किराया 12,300 रुपये और 15 नवंबर का 10,100 रुपये है। इन दोनों रूट्स पर अंतर क्रमश: 2,900 और 2,200 रुपये है।

अहमदाबाद-कोलकाता रूट पर सबसे कम अंतर देखने को मिला। 16 अक्तूबर को किराया 11,200 रुपये है, जबकि 15 नवंबर को 10,600 रुपये। यानी दोनों तारीखों के किराए में सिर्फ 600 रुपये का फर्क है।


दरअसल, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा सिर्फ धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि पूरे राज्य का बड़ा उत्सव है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन खास माने जाते हैं। इन दिनों घरों में भी पूजा-अर्चना होती है। इसलिए दूसरे शहरों में रहने वाले बंगाली परिवार बड़ी संख्या में अपने घर पहुंचते हैं। इसके अलावा, पूजा के दौरान कोलकाता और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पंडाल सजते हैं, जिन्हें देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचते हैं। इस वजह से पूजा के आसपास कोलकाता आने वाली ट्रेनों और फ्लाइट्स की मांग सामान्य दिनों के मुकाबले काफी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed