{"_id":"6391fa083330686b135e971d","slug":"ec-accepts-trs-name-change-to-bharat-rashtra-samithi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ECI: चुनाव आयोग ने TRS का नाम बदलकर BRS करने का प्रस्ताव स्वीकार किया, पार्टी को पत्र लिखकर कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ECI: चुनाव आयोग ने TRS का नाम बदलकर BRS करने का प्रस्ताव स्वीकार किया, पार्टी को पत्र लिखकर कही ये बात
Thu, 08 Dec 2022 08:22 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:22 PM IST
सार
तेलंगाना की सत्तारूढ़ टीआरएस ने 5 अक्तूबर को अपना नाम बदलकर 'बीआरएस' कर लिया था, जिससे पार्टी का 'राष्ट्रीय राजनीति' में प्रवेश हो गया। पार्टी की आम सभा में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया था।
विज्ञापन
Election commission
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने गुरुवार को टीआरएस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को बताया कि उसने उनकी पार्टी का नाम परिवर्तन स्वीकार कर लिया है। केसीआर ने इसी साल अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया था।
विज्ञापन
टीआरएस को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी के नाम बदलने के अनुरोध का हवाला दिया। पत्र में लिखा गया, पांच अक्तूबर 2022 को आपके द्वारा जारी पत्र पर मुझे यह कहने का निर्देश दिया गया है कि आयोग ने आपकी पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति से भारत राष्ट्र समिति करने का अनुरोध स्वीकार कर लिया है। इस संबध में जरूरी अधिसूचना उचित समय पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
तेलंगाना की सत्तारूढ़ टीआरएस ने 5 अक्तूबर को अपना नाम बदलकर 'बीआरएस' कर लिया था, जिससे पार्टी का 'राष्ट्रीय राजनीति' में प्रवेश हो गया। यहां पार्टी की आम सभा में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया। राव ने प्रस्ताव पढ़ा और घोषणा की कि पार्टी की आम सभा ने सर्वसम्मति से टीआरएस से बीआरएस नाम बदलने का फैसला किया है।
विज्ञापन