सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Questions Former Municipality Chairman After Arrest of Ex-Minister Sujit Bose in Bengal Job Scam

Cash For Jobs Scam: बंगाल भर्ती घोटाले में ED का शिकंजा, पूर्व चेयरमैन पंचू रॉय से पूछताछ; जांच का दायरा बढ़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 18 May 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल के कथित नगर पालिका भर्ती घोटाले में ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। पूर्व मंत्री सुजीत बोस की गिरफ्तारी के बाद अब पूर्व नगरपालिका चेयरमैन पंचू रॉय से पूछताछ की जा रही है।

ED Questions Former Municipality Chairman After Arrest of Ex-Minister Sujit Bose in Bengal Job Scam
ईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कथित नगर पालिका भर्ती घोटाले की जांच लगातार गहराती जा रही है। पूर्व अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस की गिरफ्तारी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दक्षिण दमदम नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन पंचू रॉय से पूछताछ शुरू की है। सोमवार को पंचू रॉय कोलकाता के साल्ट लेक स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे कथित कैश फॉर म्यूनिसिपल जॉब्स घोटाले को लेकर सवाल-जवाब किए गए। सूत्रों के मुताबिक ईडी अधिकारी उनसे पूर्व मंत्री सुजीत बोस के साथ आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ कर सकते हैं।

Trending Videos


सुजीत बोस की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज
पिछले सप्ताह ईडी ने लंबी पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद पूर्व मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसियों का दावा है कि दक्षिण दमदम नगरपालिका में भर्ती प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं। सूत्रों के अनुसार, जांच में ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे संकेत मिलता है कि कथित तौर पर पैसों के बदले करीब 150 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी सामने आ चुका है पंचू रॉय का नाम
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका भर्ती घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की चार्जशीट में भी पंचू रॉय का नाम सामने आया था। यह दूसरी बार है जब उन्हें ईडी के सामने पेश होना पड़ा है। इससे पहले पूछताछ के दौरान पंचू रॉय ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें केवल परेशान करने के उद्देश्य से समन भेजा गया है और उनका किसी अवैध भर्ती या भ्रष्टाचार से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


स्कूल भर्ती घोटाले से खुला मामला
बताया जा रहा है कि ईडी को इस नगर पालिका भर्ती घोटाले की जानकारी तब मिली जब एजेंसी स्कूल भर्ती घोटाले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीएमसी से जुड़े कारोबारी अयान शील के ठिकानों पर छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और जानकारी सामने आई थी। इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को नगर पालिका भर्ती मामले में अलग जांच शुरू करने का निर्देश दिया था। जांच आगे बढ़ने के साथ कई अन्य नाम भी एजेंसियों के रडार पर आ गए।

सुजीत बोस उत्तर 24 परगना जिले की बिधाननगर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब उनकी गिरफ्तारी और लगातार हो रही पूछताछ ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। विपक्ष लगातार राज्य सरकार और टीएमसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है, जबकि पार्टी की ओर से इन आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed