{"_id":"69819adb594643b5b200bc54","slug":"ed-raids-multiple-locations-in-bengal-delhi-in-sand-coal-smuggling-probe-news-in-hindi-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raids: बंगाल से दिल्ली तक ईडी की कार्रवाई, रेत और कोयला तस्करी मामले में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED Raids: बंगाल से दिल्ली तक ईडी की कार्रवाई, रेत और कोयला तस्करी मामले में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार
ED Raids In West Bengal And Delhi: प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में सक्रिय कोयला माफिया के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत पश्चिम बंगाल और दिल्ली में कई स्थानों पर नए सिरे से तलाशी अभियान चलाया।
देश में ईडी की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल और दिल्ली में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई अवैध रेत और कोयला तस्करी के मामलों की जांच के सिलसिले में की गई। सुबह करीब 6:30 बजे से दिल्ली, कोलकाता, आसनसोल, दुर्गापुर और पश्चिम बर्धमान जिले के कई इलाकों में तलाशी शुरू हुई। छापेमारी के दौरान केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवान भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें - Air India Fuel Switch Glitch: फ्यूल स्विच में गड़बड़ी पर एअर इंडिया सतर्क, बोइंग 787 विमानों की जांच शुरू
किन-किन जगहों पर की गई छापेमारी?
जिन जगहों पर छापेमारी की गई, उनमें बुदबुद थाना के नए नियुक्त प्रभारी (ओसी) मनोरंजन मंडल का घर भी शामिल है। वह अभी औपचारिक रूप से पदभार नहीं संभाल पाए थे। इससे पहले, वह बराबनी थाना में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित किए गए थे और बाद में आसनसोल पुलिस स्पेशल ब्रांच से जुड़े थे। हाल ही में उनकी बहाली हुई थी, लेकिन ईडी की इस कार्रवाई के बाद उनकी नियुक्ति फिर सवालों में आ गई है।
रेत और कोयला कारोबारियों के घर-ऑफिस पर छापा
इसके साथ ही ईडी ने इलाके के कई रेत और कोयला कारोबारियों के घर और दफ्तरों पर भी छापे मारे। दुर्गापुर के सेपको इलाके में रेत कारोबारी प्रबीर दत्ता (केके मिनरल्स के मालिक) और उनके भाई अमित दत्ता के घरों पर तलाशी ली गई। यह कंपनी बांकुड़ा, पश्चिम और पूर्व बर्धमान जिलों में रेत खदानें चलाती है और इसके दफ्तर पानागढ़ में हैं।
यह भी पढ़ें - Maharashtra: पालघर में खोदी जाएगी दूसरी सुरंग, जानें अब तक कहां पहुंचा देश की पहली बुलेट ट्रेन का सपना
कोलकाता-दिल्ली में कई जगहों पर तलाशी जारी
इसके अलावा पानागढ़ में रेत कारोबारी शेख हाशिम मिर्जा बेग, अंडुल के भक्तारनगर में शेख किरण मंडल, और पांडाबेश्वर में कोयला कारोबारी शेख मइजुल के ठिकानों पर भी छापे पड़े। कोलकाता और दिल्ली में भी कई स्थानों पर तलाशी जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि यह जांच पिछले महीने कोलकाता में आई-पैक पर हुई छापेमारी वाले कोयला घोटाले से अलग मामला है।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन